शिक्षा

क्या होता है जब किसी राज्य में बनती है नई सरकार, वो सब जो आप जानना चाहते हैं

कांग्रेस पार्टी तीन राज्यों में दोबारा से अपनी सरकार बनाने जा रही है जिसे लोगों ने चुना है। लोगों के मन में काफी सवाल रहता है कि जब किसी राज्य में नई सरकार बनने जाती है तो क्या होता है। क्या नई सरकार पुरानी सरकार की योजनाएं बंद कर देती है जैसे सवाल भी अक्सर पूछे जाते हैं। चलिए आपके मन के सवालों के जवाब हम यहां दे देते हैं और बताते है कि नई सरकार आने के बाद होता क्या है।

तबादले:

ये काफी पुराना ट्रेंड है जिसमें किसी राज्य में नई सरकार आने पर सबसे पहले प्रशासन का सिस्टम हिल जाता है। सीएम के बाद मुख्य सचिव से लेकर कांस्टेबल तक बदल दिए जाते हैं। हालांकि कुर्सी संभालते ही सीएम ये काम फौरन ही नहीं करते मगर एक महीने या उससे कम में वो पिछली सरकार द्वारा किए गए कार्यों का पूरा ब्यौरा लेकर अपनी पसंद के अधिकारी चुनते हैं और पुराने अधिकारियों का तबादला कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया में केवल व्यक्तिगत पसंद ही काम आती है।

क्या पुरानी योजना बंद कर दी जाती है

नहीं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और ये केवल और केवल उस राज्य के नए मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि वो योजना को बंद करेगा या नहीं। उदाहरण के तौर पर राजस्थान में जब 2013 में वसुंधरा राजे सरकार आई थी तो उन्होनें पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कुछ योजनाओं को बंद नहीं किया था जिनमें गहलोत द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना’ शामिल है।

सरकारी नौकरी में भर्तियां

कुछ लोगों का ये सवाल रहता है कि क्या नई सरकार आने पर पुरानी सरकार द्वारा निकाली गई वैकेंसी को रोक दिया जाता है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है यदि पिछली सरकार में वैकेंसी की घोषणा के बाद उसकी अधिसूचना जारी कर दी जाती है तो नई सरकार उन भर्तियों को नहीं रोक सकती है हां उन भर्तियों में कुछ संशोधन करके उसे ​नये सिरे से आयोजित करने की घोषणा जरूर हो सकती है।

इन नीतियों में होता है बदलाव

नई सरकार आने पर कुछ नीतियों में बदलाव जरूर होता है जैसे कि आबकारी नीति, राज्य पेंशन नीति आदि।

प्रशासनिक बदलाव

नई सरकार में छोटे मोटे प्रशासनिक बदलाव भी होते हैं जैसे राज्य कर्मचारियों के दफ्तर आने जाने के समय में परिवर्तन, छुट्टियां और काम करने के तरीकों में थोड़ा बदलाव आता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago