ताजा-खबरें

आखिर चीन भारत से चाहता क्या है, समझें ​चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे का गणित

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बुधवार को दो दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचे। चीनी राष्ट्रपति शी जिंनपिंग और भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी की दूसरी अनौपचारिक मुलाकात है। इससे पहले अप्रेल 2018 में ये दोनों नेता वुहान में मिले थे। वैसे पीएम मोदी और जिनपिंग अलग—अलग मौके पर पर 5—6 बार मिल चुके हैं। विदेश मामलों के जानकारों की माने तो शी जिनपिंग एक खास मकसद से भारत पहुंचे हैं।

भारत दौरे से पहले चीन का बदला रवैया

अभी तक चीन हर मुदृे पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के ही पक्ष में बात करता नजर आया है। मगर शी जिनपिंग के भारत दौरे से पहले चीन का रवैया बदला। अभी तक जो चीन कश्मीर के मुदृे पर पाकिस्तान के साथ था उसके सुर अब बदल गए हैं। चीन कश्मीर मुदृे पर अचानक से नर्म नजर आया। चीन ने कश्मीर को भारत का आंतरिक मसला बताया। साथ ही चीन ने ये भी कहा है कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुदृा है। इसमें किसी दूसरे देश का दखल सही नहीं है।

…तो चीन भारत से चाहता क्या है?

यूं तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस दौरे को पूरी तरह से अनौपचारिक बताया जा रहा है। मगर दो बड़े देशों के प्रतिनिधियों की कोई भी मुलाकात अनौपचारिक नहीं हो सकती। इसके पीछे कोई न कोई मकसद जरूर होता है। अगर शी जिनपिंग के भारत दौरे की बात करें तो उसके पीछे मकसद है भारत के साथ रिश्ते ठीक करना। पाकिस्तान की वजह से लंबे समय से भारत और चीन के बीच खटास बनी हुई है। वहीं भारत दुनिया का एक मजबूत देश बनकर सामने आया है। ऐसे में चीन लगातार भारत के साथ रिश्ते ठीक करना चाह रहा है।

भारत चीन के लिए ऐसे उपयोगी साबित हो सकता है

माना जा रहा है कि चीनी राष्ट्रपति के इस दौरे के पीछे दोनों देशों के बीच कारोबारी संबध मजबूत करना है। चीन के लिए भारत सबसे बड़ा मार्केट है। चीनी प्रोडक्ट्स धडल्ले से भारत में बिकते हैं। साथ ही चीन खुद को मजबूत बनाने के लिए भारत में ज्यादा से ज्यादा निवेश करन चाहता है। वहीं भारत के दृष्टिकोण से भी ये फायदे का सौदा है। इस समय भारत की अर्थव्यव्स्था लचर हालत में है। ऐसे में चीन का निवेश बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

इमरान खान के चीन दौरे से बदल सकती है रणनीति

वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग के भारत दौरे से दो दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान चीन से लौटे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान बुरे समय में चीन को अपनी तरफ बनाए रखना चाहता है। वहीं चीन भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ तालमेल बैठाना चाहता है। ऐसा माना जा रहा है कि चीनी राष्ट्रपति के भारत दौरे से पहले इमरान खान का चीनी दौरा चीन की भारत के साथ बातचीत पर असर डाल सकता है। मगर सच ये है कि चीन के लिए भी पाकिस्तान से ज्यादा फायदेमंद भारत है। चीन ने पाकिस्तान में भी काफी निवेश किया है मगर उसको अभी तक इस निवेश से बड़ा फायदा नहीं मिल पाया है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago