लाइफस्टाइल

वेडिंग सीजन : फ्लोरल बन है इस बार हिट, ब्राइड को देगा डिफरेंट लुक

वेडिंग डे हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। हर लड़की चाहती है कि उस दिन वह परियों जैसी लगे। यूं तो हर वेडिंग सीजन में फैशन ट्रेंड बदलते रहते हैं लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें कैरी करके आप खुद को डिफरेंट लुक दे सकती हैं। हेयरस्टाइल की बात करें तो हर दुल्हन को बन ही सबसे अच्छा लगता है क्योंकि इससे लुक अच्छा आता है। ऐसे में इस बार फ्लोरल बन का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। परम्परागत वेणी के साथ इस बार डिफरेंट फ्लावर्स से स्टाइलिश बन बनाए जा रहे हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ बन के बारे में बताते हैं…।

अनुष्का शर्मा स्टाइल


अनुष्का शर्मा की शादी को एक साल हो गया है लेकिन उनका ब्राइडल लुक अब भी हिट है। उनका फ्लोरल बन काफी पॉप्‍युलर हुआ था। अनुष्का ने अपने ब्राइडल बन को टस्‍कन हाइड्रेंजिया फूलों से सजाया था। लेकिन ब्राइड टू बी चाहे तो गुलाब के फूलों से इस तरह का फ्लोरल लुक बना सकती है। कुछ दुल्हन आर्टिफिशल फूलों का भी प्रयोग करती हैं।

साइड फ्लोरल बन


आप एंगेजमेंट या कॉकटेल पार्टी के ल‍िए तैयार हो रही हैं और आप चाहती हैं कि इस मौके पर आप बहुत ही ज्‍यादा खूबसूरत दिखें तो आप साइड फ्लोरल बन भी ट्राय कर सकती हैं। इस मौके पर आप स्‍टाइल‍िश और कुछ डिफरेंट लग सकती है।

रेड रोज बन


अगर आप अपनी शादी में रॉयल और क्‍लासी लुक चाहती है तो लाल रंग के गुलाब का इस्‍तेमाल कर फ्लोरल बन हेयरस्‍टाइल ट्राय कर सकती हैं। ये आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देगा

आउटलाइन फ्लोरल बन


यदि आप बन में ज्यादा फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो आउटलाइन फ्लोरल बन आपके लिए सही रहेगा। चाहें तो आप अपनी वेडिंग ड्रेस के मैचिंग के फ्लावर यूज कर सकती हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago