हलचल

प्रेस तो खूब थी बस “कॉन्फ्रेंस” गायब था!

कहा जाता रहा है कि नरेन्द्र मोदी जो भी करते हैं एक अलग तरीके से करते हैं। उनकी ऐसी ही एक और अलग चीज के बारे में काफी चर्चा हो रही है और वो है पांच सालों में उनकी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस। उम्मीद थी कि सीधे सवाल जवाब होंगे। सवाल हुए भी लेकिन नरेन्द्र मोदी सवालों से बचते दिखाई दिए। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ही सवाल लेते दिखे।

पत्रकारों के सवाल लेने से पहले नरेन्द्र मोदी लगभग पंद्रह मिनट तक बोलते रहे। उसमें उन्होंने अपने चुनाव अभियान के बारे में बात की। विरोधियों को निशाना बनाया और कहा कि हम इस बार भी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

अपनी तरफ से सारी बातें बोलने के बाद जब बात सवालों की आई तो उन्होंने अध्यक्ष अमित शाह की ओर हाथ कर दिया। पत्रकारों के बार बार मोदी से सवाल करने के बाद भी अमित शाह का कहना था कि हर सवाल का जवाब प्रधानमंत्री दें ये जरूरी नहीं।

नरेन्द्र मोदी पर हमेशा ये आरोप लगते आए हैं कि वे सवालों से बचते हैं। इंटरव्यू देते हैं लेकिन उनमें पत्रकारों द्वारा सवाल कम बातचीत ज्यादा की जाती है। ऐसे में प्रधानमंत्री को विरोध का सामना करना पड़ता है कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से डरते हैं। अब जब पांच सालों की पहली प्रेस वार्ता भाजपा ने जारी कि तो नरेन्द्र मोदी के पास मौका था कि वे इसको काउंटर कर सकें लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सवाल के नाम पर उन्होंने अमित शाह की तरफ इशारा कर दिया।

भाजपा का मुख्यालय अपने आप में डिजिटल क्रांति का जीता जागता सबूत है। लेकिन फिर भी पत्रकारों के लिए माइक की व्यवस्था नहीं की गई। भाजपा मुख्यालय से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये दिक्कत नहीं देखी गई। जो भी वीडियो आप टीवी और इंटरनेट पर देखेंगे आपको पत्रकारों की आवाज सुनाई नहीं देगी। इक्के दुक्के को छोड़ दें तो पत्रकार क्या सवाल पूछ रहे हैं वो आपको सुनाई नहीं देंगे।

ऐसे में ये सवाल तो सवाल ही रह जाता है क्या सच में ये नरेन्द्र मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी? कहने को कहा जा सकता है कि ये प्रधानंमत्री की नहीं बल्कि भाजपा की प्रेस वार्ता थी। लेकिन फिर ऐसे में मैसेज यही जाता है कि नरेन्द्र मोदी सवालों से बचते ही हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago