उछल कूद

डिस्कस थ्रो एथलीट संदीप कुमारी डोप टेस्ट में विफल, वाडा ने लगाया चार साल का प्रतिबंध

भारत की डिस्कस थ्रो एथलीट संदीप कुमारी के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी यानी वाडा की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी इकाई ने उनके डोपिंग टेस्ट में विफल होने पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है। करीब दो साल पहले राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) ने संदीप कुमारी के नमूने को सही पाया था। लेकिन एनडीटीएल प्रतिबंधित पदार्थ स्टेरॉइड का पता लगाने में विफल रही थी, जो भारतीय चक्का फेंक खिलाड़ी के नमूने में मौजूद था।

राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप जीता था स्वर्ण

गौरतलब है कि संदीप कुमारी का नमूना गुवाहाटी में जून 2018 में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैम्पियनशिप के दौरान नाडा अधिकारियों ने लिया था। उस प्रतियोगिता में कुमारी ने 58.41 मीटर के थ्रो फेंक कर स्वर्ण पदक जीता था। वाडा ने कनाडा में मॉन्ट्रियल प्रयोगशाला में कुमारी के नमूने का परीक्षण करने का फैसला किया और नवंबर 2018 में यह एनाबोलिक स्टेराइड मेटेनोलोन का पॉजिटिव आया था।

Read More: भारतीय एथलीट झूमा खातून पर डोपिंग के दोष में चार साल का प्रतिबंध

जानकारी के लिए बता दें, वाडा के डोप टेस्ट में फेल होने पर हरियाणा की एथलीट संदीप कुमारी के 26 जून 2018 से 21 नवंबर 2018 तक के नतीजों को रद्द कर दिया जाएगा। वाडा ने शुक्रवार रात को घोषणा करते हुए कहा कि उनका चार साल का प्रतिबंध 26 जून 2018 से शुरू होगा, जिस दिन उनका नमूना लिया गया था। सिर्फ कुमारी का ही नहीं, वर्ष 2017 की एशियाई चैम्पियन निर्मला श्योरण का भी नमूना एनडीटीएल की जांच में नेगेटिव आया था, लेकिन मॉन्ट्रियल के परीक्षण में इसे पॉजिटिव पाया गया। हाल ही में भारत की मध्यम दूरी की एथलीट जुमा खातून पर भी वाडा ने डोप में फेल होने के बाद चार साल का प्रतिबंध लगाया।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago