ये हुआ था

विश्व हिंदी दिवस: जानिए 10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है World Hindi Day

हमारे देश की राष्ट्रभाषा को सम्मान देने के लिए और उसके प्रति अपना लगाव जाहिर करने के लिए हर साल 10 जनवरी के दिन हम विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं। इस दिन पूरे विश्व भर में हिंदी भाषा को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा इस दिन को हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए चुना गया है।

विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई?

हिंदी भाषा के लिए पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था, जहां 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह तो पहला हिंदी सम्मेलन था, लेकिन विश्व हिंदी दिवस मनाने की अधिकारिक घोषणा वर्ष 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समय हुई थी, जिसके बाद हर साल 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा।

कैसे मनाते हैं देश और दुनिया में हिंदी दिवस?

विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना है, जिसके लिए 10 जनवरी के दिन इसे अंतराष्ट्रीय भाषा के तौर पर पेश किया जाता है। वहीं स्पेशल तरीके से विदेशों में हर भारतीय दूतावास में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस के अलावा भारत में भी इस दिन को खास तरीके से मनाया जाता है। भारत मे हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। भारत में इस दिन मनाए जाने के पीछे दरअसल वजह यह है कि 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को देश की राजभाषा के तौर पर नामांकित किया गया था।

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इसके बाद हर साल 14 सितंबर को हिंदी के ऐतिहासिक महत्व को बनाए रखने के लिए हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया।

गणित दिवस: श्रीनिवास रामानुजन ने दुनिया को सिखाये थे पूर्णांक लिखने के सबसे नए तरीके

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago