लाइफस्टाइल

फोर्ब्स इंडिया 2019 की लिस्ट में टॉप पर रहे विराट कोहली, टीवी के किंग बने कपिल

फोर्ब्स इंडिया मैग्जीन ने वर्ष 2019 के टॉप 100 सेलेब्स की कमाई और उनकी सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि के आधार पर सूची जारी की है। इस साल जारी इस सूची में कई सेलेब्स को कमाल की रैंकिग मिली है तो कुछ इस लिस्ट में काफी निचले पायदान पर हैं। फोर्ब्स की इस सूची में इन सेलेब्स की आय के आंकड़े 1 अक्टूबर, 2018 से 30 सितंबर, 2019 तक के हैं।

इस मैग्जीन की सूची में टॉप पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को रखा गया है। विराट कोहली की सालाना आय 252.72 करोड़ रुपए रही है। वहीं उनके बाद बॉलीवुड सेलेब्स से दूसरा स्थान अक्षय कुमार को मिला है। उनकी सालाना आय 293.25 करोड़ रुपए रही।

इस बार एक्टर सलमान खान तीसरे स्थान पर रहे हैं, बिग बी को चौथा, महेंद्र सिंह धोनी को पांचवां, शाहरुख खान छठा, रणवीर सिंह सातवां, आलिया भट्ट को आठवां, सचिन तेंदुलकर को नौवां और दीपिका पादुकोण को दसवां स्थान मिला हैं। इस सूची में पहली बार टॉप 10 में दो महिलाओं को स्थान हासिल हुआ है।

टीवी सेलेब्स में इनका रहा दबदबा

फोर्ब्स इंडिया मैग्जीन की सालाना सूची में टीवी सेलेब्स ने भी खूब मेहनत की है। कॉमे​डी किंग कपिल शर्मा टीवी जगत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रेटी बन गए हैं। कपिल शर्मा के अलावा इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी, करन कुंद्र और कॉमेडियन भारती का नाम शामिल हुआ है।

कपिल शर्मा की सालाना आय 34.98 करोड़ रुपए रही है और इस सूची में 53वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम इशिता यानी दिव्यांका दाहिया का फैन बेस भी अच्छा-खासा है। दिव्यांका दाहिया 1.46 करोड़ की कमाई के साथ 79वां स्थान हासिल हुआ है। लेकिन उनकी कमाई पिछले साल 7.8 करोड़ थी और 94वीं रैंक थीं।

कॉमेडी क्वीन के नाम से प्रसिद्ध भारती सिंह को उनकी आय में नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने जहां पिछले साल 11.01 करोड़ के साथ 84वीं रैंक थीं, वहीं इस बार 10.92 करोड़ रुपए के साथ 82वां स्थान प्राप्त हुआ है। टीवी एक्टर करन कुंद्रा की कमाई 4.12 करोड़ रही, उन्हें 92वां रैंक हासिल हुआ है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago