हलचल

दीपिका को भूल जाइए अब नई दुल्हन ‘बर्फजीत कौर’ हो रही है ट्रेंड

दीपवीर की शादी हो गई, दीपिका की खूबसूरत तस्वीरें भी आ गईं। अब दीपिका का खुमार लोगों के ज़हन से उतर रहा है क्योंकि अब उनके दिलों पर एक नई खूबसूरत दुल्हन राज कर रही है। हम बात कर रहे हैं ‘बर्फजीत कौर’ की। सुनने में नाम शायद थोड़ा अटपटा लगे लेकिन आप इसे देखेंगे तो आपको भी यह प्यारी लगने लगेगी।

खास बात यह है कि यह दुल्हन इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस इंटरनेट सनसनी का नाम ‘साड्डी जूलियट’ है जिसका मतलब होता है ‘हमारी जूलियट’। साड्डी जूलियट ही वो खूबसूरत लड़की है जिसने इंटरनेट पर अपना जलवा बिखेर रखा है। इसे बर्फ से बनाया गया है। गले में सोने के गहने, आंखों पर काजल और दुल्हन का दुपट्टा पहने हुए साड्डी जूलियट बहुत खूबसूरत नजर आ रही है। बीते हफ्ते से यह दुल्हन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अपनी दोस्त के लिए बनाया जस्सू ने

इस देसी स्नो गर्ल को ब्रेम्पटन के जस्सू किंगरा ने बनाया है। 19 साल के जस्सू के अनुसार, मेरी दोस्त दलजीत भारत से आई थी और ब्रेम्पटन में यह उसकी पहली सर्दी थी। वह एक स्नोमैन बनाना चाहती थी, तब मैंने उसे अपने घर पर आने का न्योता दिया।

जस्सू की दो छोटी बहनों नवी और बिनी ने साथ मिलकर इस साड्डी जूलियट को बनाया। जस्सू ने इसकी तस्वीरें 5 दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायर हो गईं।

ट्विटर यूजर ईशा ने इन तस्वीरों को अपने अकाउंट से पोस्ट किया जिस पर 86 हजार लाइक और 21 हजार रीट्वीट आ गए। कई लोगों ने इस स्नो दुल्हन का नाम भी बदल दिया। ईशा ने इसे ‘फराह द स्नो जट्टी’ कहा तो कई और यूजर्स ने इसे ‘बर्फजीत कौर’ नाम दिया।

वहीं कुछ लोगों ने इसे ‘स्नो वुमन ब्राइड’ नाम दिया है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago