ताजा-खबरें

वीडियो: पैंथर के छोटे से बच्चे को पानी के लिए तड़पाया फिर उसकी पूंछ पकड़कर उसे पीट-पीटकर किया अधमरा

पानी की तलाश में गांव में घुसे इस शावक को पूंछ से पकड़कर खेत में पटक दिया गया उसके बाद वीडियो बनाने वाले और दूसरे हैवानों ने बारी बारी से सेल्फी लेकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया

 

इंसान कितने घटियापन पर उतर सकता है इसका नजारा एक बार फिर से देखने को मिला है। पानी की तलाश में एक गांव में घुसे पैंथर के 6 महीने के बच्चे के साथ ग्रामीणों ने हैवानियत का नंगा नाच दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना का वीडियो तो आप खबर के नीचे देखेंगे ही उसे पहले बता देते हैं कि ये घटना विदर्भ के गौंडिया की है जहां के कोल्यारी गांव में पड़ने वाले नवेगांव-नगजिरा टाइगर रिजर्व के पास एक 6 महीने के पैंथर शावक को ग्रामीणों ने घेर लिया और उसे मार मारकर अधमरा कर दिया और फिर बेशर्मों की तरह वीडियो बनाने लगे।

पानी की तलाश में गांव में घुसे इस शावक को पूंछ से पकड़कर खेत में पटक दिया गया उसके बाद वीडियो बनाने वाले और दूसरे हैवानों ने बारी बारी से सेल्फी लेकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया और उसे अधमरी हालत में छोड़कर वहां से चले गए।

हैवानियत का वीडियो:

 

रिजर्व के अधिकारियों को जब इस घटना के बारे में मालूम चला तो वो पैंथर के शावक को रैस्क्यू करने घटनास्थल पर पहुंचे जहां से उसे रैस्क्यू सेंटर ले जाकर उसका इलाज कराया गया मगर समय पर पानी नहीं मिलने के कारण उसकी जान चली गई।

तीन दरिंदे गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के अनुसार इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया है और ये वीडियो वायरल होने के बाद वन्यजीव प्रेमियों समेत सोशल मीडिया प्रेमियों में भी काफी रोष व्याप्त हुआ है और उन्होनें ट्विटर फेसबुक के माध्यम से अपने दिल की बात लिखी है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago