हॉलीवुड

अपने ही खून से बना मॉश्चराइजर है इस मशहूर फैशन डिज़ायनर की ग्लोइंग स्किन का राज़

हम में से बहुत से लोग अपनी स्किन को ग्लोइंग और फ्रैश रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। सैलून में जाकर घंटों बर्बाद करने से लेकर कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने तक हम अपनी ब्यूटी पर बेहद खर्चा करते हैं। मगर इस मामले में अब हम सब को पीछे छोड़ दिया है मशहूर फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम ने क्योंकि उन्होने अपने एक मॉश्चराइजर पर करीब 1,200 पाउंड खर्च किए हैं।

बता दें कि ये कोई सामान्य मॉश्चराइजर नहीं है, बल्कि ये खुद विक्टोरिया के खून से बना है। 44 वर्षीय फैशन डिजाइनर ने हाल ही इंस्टाग्राम के ज़रिये फैंस को बताया कि अब वह डॉक्टर बारबरा स्ट्रम द्वारा बनाये गए एंटी-एजिंग प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करेंगी। उन्होंने इन प्रोडक्ट्स की तस्वीर भी शेयर की थी। बता दें कि डॉ. बारबरा सैलिब्रिटीज़ के बीच अपनी ब्लड थैरेपी और वैम्पायर फेशियल के लिए काफी मशहूर हैं।

बारबरा ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए सभी को बताया कि ‘@drbarbarasturm ने मेरा रक्त लिया और मेरी स्वयं की कोशिकाओं द्वारा बनाए जाने वाले हीलिंग फैक्टर्स बनाए जो एंटी इन्फ्लेमेट्री और रीजनरेटिव है।’ इसके बाद विक्टोरिया ने अपनी एक सेल्फी भी अपने सोशल मीडिया हैंडल के ज़रिये शेयर की और लिखा कि, ‘इस मास्क को लगाकर सोने के बाद मेरी त्वचा काफी अच्छा और हाइड्रेड महसूस कर रही है।’

उनके अनुसार ये मॉश्चराइजर इन्फ्लेमेशन कम करने, टीशूज़ को मजबूत करने और कोलेजन विकास के लिए काफी लाभदायक है। बता दें कि पिछले साल जनवरी में विक्टोरिया ने कहा था कि वो अपने दैनिक स्किनकेयर, मेकअप आदि पर करीब 1246 पाउंड खर्चा करती हैं, जिसमें स्किनकेयर पर 648 पाउंड, मेकअप पर 366 पाउंड, शरीर के उत्पादों पर 124 पाउंड और अपने दैनिक बाल दिनचर्या में 66 पाउंड का खर्चा शामिल है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago