Categories: Uncategorized

विहिप ने यूपी जनसंख्या नियंत्रण बिल ड्राफ्ट से एक बच्चे का नियम हटाने की मांग की

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण बिल को लेकर अब सियासी घमासान छिड़ चुका है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि वह ड्राफ्ट से एक बच्चे के नियम को हटा दें। विहिप का कहना है कि इससे समाज में असंतुलन बढ़ जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण बिल का ड्राफ्ट उत्तरप्रदेश विधि आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया और इसके लिए लोगों से 19 जुलाई तक आपत्तियां मांगी हैं।

विश्व हिंदू परिषद ने इंसेटिव नियम पर जताई आपत्ति

उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण बिल की प्रस्तावना में लिखा है कि यह बिल अन्य बातों के साथ-साथ जनसंख्या को स्थिर करने और दो बच्चों के मानदंड को बढ़ावा देने के लिए लाया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद दोनों बातों से सहमत है। हालांकि, बिल के सेक्शन 5, 6(2) और 7 कहा गया है कि राज्य के जिन सरकारी कर्मचारियों और अन्य लोगों का सिर्फ एक ही बच्चा होगा, उन्हें सरकार की ओर से इंसेटिव भी दिया जाएगा। इस नियम पर विहिप ने आपत्ति जताई है।

विहिप ने कहा- सरकार को इस बारे में दोबारा विचार करना चाहिए

जानकारी के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद ने अपने एक पत्र में कुल प्रजनन दर का भी उल्लेख किया। इसमें बताया गया कि बिल में प्रजनन दर को 1.7 फीसदी तक लाने की योजना है। विहिप का कहना है कि अगर एक बच्चे की पॉलिसी लाई जाती है तो इससे समाज में आबादी का असंतुलन पैदा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को इस बारे में दोबारा विचार करना चाहिए। अन्य इसका असर नेगेटिव ग्रोथ पर हो सकता है।

बता दें, देश में लगातार पिछले कुछ वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। जानकारी के अनुसार, संसद के इस मानसून सत्र में कई मेंबर पॉपुलेशन कंट्रोल को लेकर प्राइवेट बिल लेकर आने वाले हैं।

Read Also: पाकिस्तान में 60 हिंदुओं को जबरन कबूल करवाया इस्लाम, वीडियो हुआ वायरल

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago