बॉलीवुड

वरूण ने पोस्ट कर दी ऐसी पिक्चर कि उनकी हालत देखकर फैंस भी घबरा गए

बॉलीवुड स्टार वरूण धवन उन सेलेब्रिटीज में से हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी मूवी सेट के या जिम के विडियोज और फोटोज फैन्स के साथ शेयर करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कलंक’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की, जो कि इस दिनों हर कहीं चर्चा का विषय बनी हुई है।

वायरल हो रही इस तस्वीर में वरुण की बैक नज़र आ रही है, जिसमें चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। वरूण ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि कंलक-battlescars। शुरू तूने किया खत्म मैं करूंगा। #therealdeal।’ उनकी इस पिक्चर पर लगातार फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं और लोग इसे देखकर अलग—अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुछ फैन्स का कहना है कि ये निशान वरूण के हार्ड वर्क को दिखा रहे हैं, वहीं कुछ फैन्स वरुण को लेकर चिंता करते भी दिखे। उनके कुछ फैंस ने उन्हें शूटिंग के दौरान सावधानी रखने का सुझाव भी दे डाला। दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्हें लगा कि ये निशान मेकअप से तैयार किए गए हैं और उन्होने वरूण से सवाल किया कि यह निशान असली हैं या फिर नकली।

हालांकि इस पिक्चर में वरूण की बॉडी काफी शानदार लग रही है और उन्हें सभी फैंस से आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी मिल रही हैं। बता दें कि ‘कलंक’ करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें वरुण धवन के साथ ही आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा अहम रोल में हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago