उछल कूद

20 लाख की बेस प्राइस से साढ़े 8 करोड़ पाने वाला आर्किटेक्ट आईपीएल में मचाएगा धमाल

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने एक बार फिर से नीलामी में सबको चौंकाया है। महज 20 लाख रुपए की बेस प्राइस वाले तमिल क्रिकेटर वरुण चक्रवर्ती को पंजाब फ्रेंचाइजी ने 8 करोड़ चालीस लाख रुपए में खरीदा है। वरुण चक्रवर्ती अपनी बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा पैसा पाने वाले बहुत ही कम खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। पेशे से आर्किटेक्ट वरुण का क्रिकेट में आने का सफर दूसरे क्रिकेटरों से काफी अलग रहा है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो साइट के मुताबिक 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू करने वाले वरुण 17 साल की उम्र तक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते आए जहां उन्हें कई बार टीम बाहर निकाला गया। कई बार रिजेक्शन झेलने से परेशान होकर वरुण ने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया और चेन्नई की एसआरएम यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में डिग्री लेने के लिए दाखिला ले लिया। पांच साल के कोर्स को पूरा करने के बाद वरुण फ्रीलांस आर्किटेक्ट के तौर पर काम करने लगे और साथ साथ उनका टेनिस बॉल क्रिकेट भी चलता रहा।

आगे की कहानी और भी दिलचस्प

टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते हुए वरुण ने एक दिन आर्किटेक्ट का अपना काम छोड़ दिया और क्रॉमबेस्ट नामक क्रिकेट क्लब में बॉलिंग आॅलराउंडर के रूप में दाखिला ले लिया। एक मैच के दौरान लगी एढ़ी की चोट ने वरुण को फिर से क्रिकेट से दूर कर दिया और इसके बाद जो कुछ हुआ वो असंभव को संभव बनाने जैसा ही था।

इसलिए मिले इतने करोड़

भले ही वरुण का बेस प्राइस 20 लाख हो लेकिन उन्हें कोई साढ़े आठ करोड़ ऐसे ही नहीं दे रहा है। वरुण अपनी चोट के बाद स्पिनर के तौर पर फिर से खेलने लगे थे और मेहनत करके आज वो मिस्ट्री स्पिनर बन चुके है जो 7 तरीके की गेंद डालने का टैलेंट रखता है। अब अगले साल आईपीएल में वरुण यदि मैदान पर उतरेंगे तो उनकी जादुई गेंदबाजी देखने के लिए हर कोई बेताब रहेगा।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago