हलचल

उत्तरखंड के सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की, अन्य सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त

उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। हालांकि, उनकी जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी। जैसे-जैसे मतगणना के रुझान सामने आते रहे थे, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता गया। मुख्यमंत्री के चुनाव जीतने की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल खोल कर जश्न मनाया। वहीं, सीएम धामी नतीजे आने के तुरंत बाद जनता का आभार व्यक्त करने टनकपुर पहुंचे।

अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 54 हजार से अधिक मतों से हराया

31 मई को हुए चंपावत उपचुनाव के शनिवार को नतीजे सामने आए। यहां सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में थे। पहले ही राउंड के नतीजे सामने आने के बाद सीएम धामी की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए वह रिकॉर्ड मतों की ओर बढ़े। भाजपा प्रत्याशी और राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को रिकॉर्ड 54,121 मतों से करारी शिकस्त दी।

मुख्यमंत्री धामी ने उपचुनाव में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें। उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीते। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई। सीएम धामी जहां सर्वाधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें वहीं चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त हुई है। जिसने एक बार फिर पार्टी की गुटबाजी की कलई खुल गई।

आज सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना

जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले मतपत्रों की गणना की गई। लगभग एक घंटे बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू हुई। मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कार्मिक और डाक मतपत्रों की गणना के लिए 27 कार्मिक लगाए गए थे। एक टेबल में एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात थे। 13 चरणों में हुई मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। 31 मई को हुए मतदान में कुल 64 फीसद के अधिक मतदान हुआ था।

कपिल सिब्बल कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल, राज्यसभा के लिए किया नामांकन दाखिल

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago