हलचल

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत दौरा इसलिए है बेहद खास, जानें कार्यक्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 24 व 25 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। ट्रंप की यह यात्रा कई मायनों में बेहद खास रहने वाली है और भविष्य में दोनों देशों के बीच कई समझौते होने की उम्मीद है। अन्य देशों की भी ट्रंप के इस दौरे पर नजरें टिकी हुई हैं। जानिये, ट्रंप की भारत यात्रा का क्या है कार्यक्रम और क्यों हैं यह खास-

भारत में यह है कार्यक्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत पहुंचेंगे और सीधे दोपहर में गुजरात के अहमदाबाद शहर जाएंगे। ट्रंप यहां साबरमती आश्रम जा सकते हैं और एक स्वागत कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। 25 फरवरी को ट्रंप दिल्ली पहुंचेंगे जहां राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह राजघाट जाएंगे। इस दिन ही हैदराबाद हाउस में भारत पीएम नरेंद्र मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता व समझौते हो सकते हैं और संयुक्त बयान जारी कर मीडिया से भी बातचीत करने की संभावना है। 25 फरवरी को ही ट्रंप की पत्नी मिलेनिया आगरा भ्रमण के लिए जा सकती हैं।

भारत दौरे पर इन देशों की भी है नजर

अमेरिका के राष्ट्रपति का भारत दौरा कई देशों के लिए भी अहम है और कुछ देशों की इस दौरे पर निगाहें टिकी हुई हैं। भारत में कश्‍मीर मामले पर ट्रंप के रूख व बयानों पर भी पाकिस्तान नजर लगाएं हुए हैं। इसके अलावा ट्रंप का इंडिया दौरा ईरान व सऊदी अरब के लिए भी संदेश देने का काम करेगा।

Read More: अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के ‘ख़ास’ आदमी को हुई 47 महीने की कैद, जानें कौन है यह व्यक्ति ?

इस साल के अंत में अमेरिका राष्‍ट्रपति के हैं चुनाव

अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद के लिए इस साल 2020 के अंत तक चुनाव भी होने हैं और ट्रंप का चुनाव से पहले भारत आना इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। अमेरिका में बसे भारतीयों की संख्या बहुत ज्यादा है इसलिए वोट बैंक के नजरिए से ट्रंप का भारत आना अहम है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका में करीब 44 लाख भारतीय बसे हुए हैं। इन भारतीयों में गुजारातियों की संख्या भी काफी है इसलिए गुजरात में ट्रंप का स्वागत कार्यक्रम आयोजित होने की पूरी संभावना है।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago