हलचल

क्या होता है शटडाउन, जिसने इन दिनों अमेरिका में मचा रखी है उथल-पुथल

दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत माना जाने वाला अमेरिका एक बार फिर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। अमेरिका में एक बार फिर शटडाउन यानि काम बंदी शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि यह इतिहास का अब तक का सबसे लंबा शटडाउन है।

कब और क्यों हुआ शटडाउन का ऐलान ?

आपको पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि समझने के लिए पहले डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के समय किए गए वादों पर एक नजर डालनी होगी। चुनाव के समय ट्रंप ने वादा किया था कि वो राष्ट्रपति बनने के बाद पड़ोसी देश मेक्सिको से होने वाली अवैध एंट्री पर नकेल कसेंगे। वहीं लोगों को आने से रोकने के लिए सरहद पर एक दीवार भी बनाएंगे।

इसी वादे को पूरा करने के लिए ट्रंप ने अब इस दिशा में कदम तेज किए। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए संसद से अतिरिक्त बजट की ट्रंप ने की जिसे डेमोक्रैटिक पार्टी के सांसदों ने खारिज कर दिया।

दीवार बनाने के लिए 40 हजार करोड़ रुपये की मांग की गई थी जिसे ठुकरा दिए जाने के बाद अमेरिका में तुरंत शटडाउन का ऐलान कर दिया गया। फिलहाल शटडाउन 22वें दिन तक आ चुका है जिसने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के समय हुए 21 दिनों के शटडाउन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शटडाउन का ऐलान होते ही हजारों की संख्या में सरकारी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। पिछले 22 दिनों से किसी को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

ये शटडाउन होता क्या है ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में एक ऐसा नियम होता है जब वहां किसी काम को लेकर पैसे या बजट की दिक्कत सामने आती है तो संघीय कर्मचारियों को लंबी छुट्टी पर भेज दिया जाता है। इसको एंटी-डिफिशिएंसी ऐक्ट कहा जाता है।

वहीं शट-डाउन के समय कुछ कर्मचारियों को ना आने के लिए कहा जाता है या उन्हें सैलरी नहीं दी जाती है। अब तक अमेरीका में 1976 के बाद से लगभग 18 बार शटडाउन हो चुका है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago