ताजा-खबरें

यूपी: उत्साह में रात 9 बजे गोली चला कोरोना भगा रही बीजेपी जिलाध्यक्ष को हटाया

गत दिवस रविवार रात को 9 बजे दीपक, मोमबत्ती की रोशनी की बजाय उत्साह में आकर कोरोना भगाने के लिए गोली चलाना यूपी में एक बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष को महंगा पड गया और पद से हाथ धोना पडा है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज कर लिया है। जानिये, क्या है पूरा मामला-

हवाई फायरिंग कर वीडियो फेसबुक पर किया था अपलोड

गौरतलब है कि 5 अप्रैल रविवार रात 9 बजे पीएम मोदी की अपील पर दिया,मोमबत्ती आदि जलाकर रोशनी करने की बात कही गई थी लेकिन उत्तर प्रदेश में बलरामपुर की महिला भाजपा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी उत्साह में आ गई और हवाई फायरिंग कर वीडियो बनवा अपने फेसबुक अकाउंट पर भी अपलोड कर दिया था।

वीडियो वायरल होकर गरमाया मामला, मांगी माफी

महिला मोर्चा की भाजपा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने जैसे ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर कोरोना भगाने की बात फेसबुक पर अपलोड कर कही वैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ और मामले ने भी तूल पकड लिया जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व तक बात पहुंची व इस मामले को गंभीर मानकर ​मंजू तिवारी को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया।

Read More: कोरोना का कहर: राजस्थान में सोमवार दोपहर तक आए इतने मामले, देखें लिस्ट

तूल पकडने के बाद कहा-गलती हो गई

इधर मामला गरमाने व जिलाध्यक्ष पद से हटने के बाद मंजू तिवारी ने कहा कि उनसे उत्साह में आकर यह गलती हो गई थी और माफी भी मांगी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इधर पुलिस प्रशासन ने फायरिंग करने के मामले में उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago