राजनीति

उमा भारती ने कहा, अगर योगी ध्यान देते तो नहीं होती बुलंदशहर की घटना

केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने बुलंदशहर में हुई हिंसा को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उमा भारती ने कहा है कि अगर योगी सरकार सजग होती तो यह घटना नहीं होती।

उमा भारती ने कहा कि ये ऐसे संकेत हैं जिस पर योगी आदित्यनाथ को ध्यान देने की जरूरत है। इतनी बड़ी संख्या में लोग वहां थे। ये बहुत ही दुखद है साथ ही चिंता जनक भी है। अगर योगी आदित्यनाथ ध्यान देते तो ऐसा नहीं होता।

इसके अलावा उमा भारती ने अगले साल लोकसभा चुनाव न लड़ने की भी बात की है। राममंदिर को लेकर उमा भारती ने कहा कि सभी पार्टियों को आपसी सहमति से तय करना होगा वहीं से राम मंदिर का रास्ता निकलेगा। उमा भारती ने कहा है कि डेढ़ साल तक उनका फोकस राम मंदिर और गंगा सफाई पर रहेगा।

लोकसभा चुनाव छोड़ने की बात करने के साथ ही उमा भारती ने कहा है कि वे मरते दम तक राजनीति करेंगी। आगे उमा भारती ने कहा कि वे 15 जनवरी से गंगा प्रवास करेंगी।

उमा भारती ने साफ किया कि पार्टी को जब भी जरूरत पड़ेगी वे प्रचार और हर चीज के लिए उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा उमा भारती से ईवीएम को लेकर भी सवाल किए गए थे जिस पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने सभी दलों को बुलाया था और साबित करने को कहा था कि ईवीएम हैक कैसे होती है। लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago