ताजा-खबरें

दिल्ली व तेलंगाना में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव केस आए सामने

चीन में फैल कर बर्बादी कर चुकी कोरोना वायरस बीमारी दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में पहुंच चुकी है और अब इस घातक वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। देश की राजधानी दिल्ली व तेलंगाना में इस बीमारी के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है हालांकि इन दोनों मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विदेश से आएं थे दोनों मरीज

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में जिस व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं वह कुछ दिनों पहले इटली का दौरा कर लौटा है। वहीं तेलंगाना में इस वायरस से पॉजिटिव व्यक्ति दुबई की यात्रा कर भारत आया था। दोनों मरीजों की हालत अभी स्थिर है और इन पर चिकित्सकों ने विशेष निगरानी रखी हुई है।

केरल में भी आए थे पहले मामले

इससे पहले केरल में भी कोरोना वायरस से संक्रमित एक,दो मरीजों के मामले आए थे। लेकिन उनका हॉस्पिटल में अलग इलाज किया गया और बाद में तबीयत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अब तक 3 हजार लोगों की जान ले चुका कोरोना

चीन में जन्मी इस भयंकर बीमारी ने दुनिया में अब​ तक करीब 3 हजार लोगों की जान ले ली है वहीं लगभग 1 लाख लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बीमारी पर कई बार चिंता जाहिर की है और इस वायरस को कोविड-19 (COVID-19) नाम दे दिया है।

Read More: कोरोना वायरस से चीन का हर सेक्टर प्रभावित, अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान

चीन की आर्थिक रफ्तार को तगडा झटका

कोरोना वायरस की वजह से चीन में लोगों की जान जाने के साथ देश को आर्थिक रूप से भी बहुत नुकसान हुआ है। इस बीमारी की वजह से चीन के पर्यटन,टेक्नॉलॉजी,मेडिकल सहित कई क्षेत्रों को बडा नुकसान उठाना पडा है जिससे देश की आर्थिक प्रगति लभगभ रूक सी गई है। गौरतलब है कि इस भयानक बीमारी ने दुनिया के कई देशों में अपने पैर पसार लिए हैं और सुरक्षा की दृष्टि से भारत में भी इंटरनेशन एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले पर्यटकों की स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago