हलचल

गुजरात में दो कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा चुनाव से पहले पार्टी को लगा बड़ा झटका

कोरोना वायरस महामारी की वजह से ​स्थगित किए गए राज्यसभा चुनाव 19 जून को होने वाले हैं, लेकिन इसी बीच कांग्रेस के लिए एक बुरी ख़बर आई है। पार्टी को राज्यसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए मतदान होना है। इसी बीच करजन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और कपराडा के विधायक जीतू भाई चौधरी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

गुजरात विधानसभा के स्पीकर ने इस्तीफे स्वीकार किए

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा, ‘मैंने उन दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वे अब विधायक नहीं हैं।’ अक्षय पटेल जहां वडोदरा की करजन सीट से विधायक चुने गए थे, वहीं जीतू भाई चौधरी वलसाड जिले की कपराडा सीट से चुनाव जीते थे। आपको बता दें, इससे पहले मार्च में कांग्रेस के पांच विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस के पास अब वोटिंग के लिए सिर्फ 66 विधायक

गुजरात राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी बीजेपी के पास 103 विधायक और विपक्षी कांग्रेस के पास अब 66 विधायक हैं। मार्च में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तीन और कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। भारतीय जनता पार्टी ने जहां रामलीला बाड़ा, नरहरि अमीन और अभय भारद्वाज को राज्यसभा के लिए टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है।

मोदी कैबिनेट ने 2 अध्यादेशों को दी मंजूरी, किसानों के लिए ‘एक देश एक बाजार’ की होगी शुरुआत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले मार्च में कांग्रेस लीडर राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा चुनाव से पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए। निर्वाचन आयोग ने लॉकडाउन में छूट के बाद हाल में घोषणा की है कि राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 19 जून को मतदान कराए जाएंगे और इसी दिन परिणाम घोषित होंगे।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago