गरम मसाला

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर ने किया अकाउंट सस्पेंड

बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत की बड़ी बहन रंगोली चंदेल बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। रंगोली अपनी स्टार बहन कंगना की तरह ही बेबाक बयान देती रही हैं। बीते दिनों ट्विटर ने उन्हें उनका अकाउंट सस्पेंड करने की चेतावनी दी थी। यह बात उन्होंने खुद ट्वीट करके बताई थी। रंगोली ने लिखा था, ‘ट्विटर की ओर से मुझे चेतावनी मिली है।’ इसके बावजूद वह अपना अंदाज बदले बिना ट्विटर पर पोस्ट करती रहीं। अब ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।

ट्विटर पर राष्ट्रविरोधी होने का लगाया आरोप

हाल में कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर राष्ट्रविरोधी होने का भी आरोप लगाया था। रंगोली ने लिखा, ‘तो क्या यह ट्विटर राष्ट्रविरोधी है? जब मैंने ट्विटर जॉइन किया था तो लोगों ने कहा कि यह मरा हुआ है इंस्टा पर चले जाओ। यदि ट्विटर मेरे अकाउंट को सस्पेंड कर देता है तो यह वापस उसी कब्रिस्तान की ओर जा रहे हैं, जहां यह था और ऐसा तब होता है जब आप किसी ईमानदार आवाज़ को बंद करते हैं।’

Read More: ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की 21 साल पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

यूट्यूब चैनल शुरू कर सकती है रंगोली

रंगोली चंदेल ने हाल में ट्विटर के लिए लिखा था, ‘ट्विटर हमसे क्या चाहता है, हम गुडमॉर्निंग कहें.. क्या शानदार सुबह है, चलिए चाय पीते हैं.. यह रही मेरी चाय की तस्वीर। इन सारी बेवकूफियों के लिए किसके पास समय है, हमारे पास यहां किट्टी पार्टी करने से बेहतर काफी कुछ है करने के लिए।’ रंगोली ने यह भी कहा था कि अगर ट्विटर उनका अकाउंट सस्पेंड करता है तो वह यूट्यूब चैनल शुरू कर लेंगी। बता दें, रंगोली के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुज़ैन खान की बहन फराह खान ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘इस अकाउंट को सस्पेंड करने के लिए शुक्रिया ट्विटर इंडिया। मैंने इनके खिलाफ रिपोर्ट की थी।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago