टेक ज्ञान

ट्विटर को नए आईटी नियमों का पालन करना ही होगा: हाईकोर्ट

नए आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) नियमों का विरोध करने के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर भारत सरकार की नई गाइडलाइन को मानने के लिए तैयार हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को बताया कि उसने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 का अनुपालन कर लिया है और 28 मई को ही उसने शिकायत अधिकारी को भी नियुक्त कर दिया है, हालांकि ट्विटर ने अपने शिकायत अधिकारी के नाम के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, सरकार नए आईटी नियमों को लागू करवाने के लिए पूर्व में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को पर्याप्त समय और हिदायत दे चुकी है।

कोर्ट ने ट्विटर को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का दिया निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यदि डिजिटल मीडिया संबंधी नए आईटी नियमों पर रोक नहीं लगाई गई है तो ट्विटर को इनका पालन करना होगा। इस टिप्पणी के साथ ही न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने अधिवक्ता अमित आचार्य की याचिका पर केंद्र और सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को नोटिस जारी कर उन्हें अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अमित आचार्य ने अपनी याचिका में दावा किया है कि ट्विटर ने नियमों का पालन नहीं किया है। दूसरी ओर ट्विटर ने अदालत के समक्ष दावा किया कि उसने नियमों का पालन किया है और एक शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त किया है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस दावे को गलत ठहराया। हाईकोर्ट ने कहा, ‘यदि इन (नियमों) पर रोक नहीं लगाई गई है, तो उन्हें (ट्विटर) इसका पालन करना होगा।’

फेसबुक और गूगल ने बिना किसी विरोध नई गाइडलाइन लागू की

याचिकाकर्ता अमित आचार्य ने वकील आकाश वाजपेयी और मनीष कुमार के जरिए दर्ज कराई गई एक याचिका में कहा कि जब उन्होंने कुछ ट्वीट के बारे में शिकायत दर्ज करवाने का प्रयास किया, तब उन्हें सरकारी नियमों का अनुपालन कथित रूप से नहीं किए जाने के बारे में पता चला। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप भी भारत में केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन को लागू करने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन जानकारी के मुताबिक अब उसने भी नई गाइडलाइन को लागू कर लिया है और शिकायत अधिकारी की जानकारी केंद्र सरकार को सौंप दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले फेसबुक और गूगल ने बिना किसी विरोध नई गाइडलाइन को लागू किया है।

नए IT नियम सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए हैं, यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं: प्रसाद

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago