टीवी

टी.वी शो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ की एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने की खुदकुशी

टीवी की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री अभी कलाकार कुशल पंजाबी की मौत से उभर भी नहीं पाई कि अब एक और कलाकार ने आत्महत्या की खबर ने सभी को हिला दिया है। स्टार प्लस के शो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ की अभिनेत्री सेजल शर्मा ने शुक्रवार सुबह सुसाइड कर लिया है। सेजल छोटे पर्दे पर सिम्मी खोसला के किरदार से लोकप्रिय हुई थी।

सेजल के खुदकुशी करने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया  कि मौके से बरामद हुए सुसाइड नोट में निजी कारणों के चलते ये कदम उठाने की बात लिखी है।

ये घटना शुक्रवार सुबह तड़के की है। सेजल को सुबह करीब 4 बजे  मीरा रोड स्थित उनके घर पर फांसी पर लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी। टीवी इंडस्ट्री नेे उनकी मौत पर दुख व्यक्त किया है।

बता दें कि सेजल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली थी। जो साल 2017 में एक्टिंग की दुनिया में किस्मता आजमाने मुंबई का रुख किया। यहां उन्होंने स्टार प्लस के शो दिल तो हैप्पी है जी से टी.वी की दुनिया में डेब्यू किया था। सेजल का ये पहला शो था। इससे पहले वे कुछ विज्ञापनों में भी काम कर चुकी थी। उन्होंने ‘आजाद परिंदे’ नाम की एक वेब सीरीज में भी काम किया है। सेजल को डांस और एक्टिंग करना बेहद पसंद था।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago