अन्य

हर हाल में खुशी से जीना आसान नहीं लेकिन इतना मुश्किल भी नहीं

बदल जाओ वक्त के साथ या वक्त बदलना सीखो
मजबूरियों को मत कोसो हर हाल में चलना सीखो…

जिंदगी पर ये लाइनें कितनी फिट बैठती हैं। हम अक्सर हालातों के आगे घुटने टेक देत हैं या फिर छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाते हैं। अक्सर हमें लगता है कि हमारी परिस्थिति ही सबसे खराब है और दूसरे लोग बहुत अच्छे से रह रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं होता, हर व्यक्ति की अपनी-अपनी परेशानियां होती हैं जो ताउम्र चलती रहती हैं।

वक्त के साथ चलना आसान नहीं होता। घड़ी की सुई की तरह बिना रूके चलना होता है भले कितने ही व्यवधान आएं। जो घड़ी की सुई से मेल मिला लेता है वह हर परिस्थिति से निकल जाता है लेकिन जो ऐसा नहीं कर पाता वह निराशा और उदासी में डूब जाता है।
यदि आप में इतनी हिम्मत है कि आप वक्त को बदल सकें तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता लेकिन यह सुनने में जितना आसान लग रहा है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है। अपना समय बदलने के लिए आपको जिंदगी में कई कड़े इम्तिहान देने होंगे। उसके बाद ही आप खुशियों का रास्ता ढूंढ पाएंगे। जब आप ऐसा कर ​लेंगे तो वक्त भी आपको सलाम करेगा।

दरअसल जिंदगी हमें हर हालात में जीना सीखाना चाहती है। यही कारण है कि वह हमारे सामने नई-नई चुनौतियां लेकर आती है ताकि हम हर तरह की परेशानी को समझ सकें और ​उनका सामना करने के काबिल बन सकें। लेकिन चुनौतियों को मजबूरी मानकर झेलना एक अलग बात है। अक्सर लोग अपने हालातों का रोना रोते रहते हैं। खुद को दूसरों के सामने लाचार बनाते हैं इससे उन्हें सहानुभूति जरूर मिल जाती है लेकिन समस्या वहीं की वहीं रहती है। ऐसे में बेहतर यह है कि चुनौतियों का इस अंदाज में सामना किया जाए कि दूसरे आपकी मिसाल दें।

वक्त हर दिन कुछ नया सीखाता है और मजबूरी हमेशा आपको पीछे धकेलती है। ऐसे में यह हमारे ऊपर है कि हम वक्त के साथ खुद को ढ़ालना चाहते हैं या फिर खुद को मजबूर बनाकर रोना चाहते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago