क्रिकेट

जैसा नाम वैसा काम: इस गेंदबाज ने डाला अब तक का सबसे खतरनाक स्पैल, सामने वाली टीम 20 मिनट में ढेर

टेस्ट क्रिकेट में मात्र 20 मिनट के अंदर अंतराष्ट्रीय टीम एक तेज गेंदबाज के आगे ढेर हो गई। ये कमाल न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने किया है। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हेगली ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे अंतिम और निर्णायक टेस्ट मैच में बोल्ट ने अपनी रफ्तार से कहर बरपाते हुए मात्र 15 गेंदों में श्रीलंका के 6 विकेट झटक लिए और श्रीलंका की पहली पारी मिनटों में ही समाप्त हो गई। बॉक्सिंग डे यानी 26 दिसंबर को शुरू हुए इस मैच में न्यूजीलैंड की पहली पारी 178 रनों पर समाप्त हुई जिसके बाद बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने कल 4 विकेट खोकर 88 रन बना लिए थे। मैच के दूसरे दिन श्रीलंका के पास 6 विकेट बचे थे मगर बोल्ट के कहर के आगे श्रीलंका ने 20 मिनट में अपने 6 विकेट खो दिए और 104 रन पर सिमट गई। आज दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 231 रन बना लिए थे और अब उसने 305 रनों की बढ़त ले ली है।

 

कभी नहीं हुआ ऐसा कमाल

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कमाल कभी नहीं हुआ है जहां इतनी कम गेंदे फेंककर किसी गेंदबाज ने इतने विकेट चटका लिए हों। उनका ये कारनाम अब एक विश्व रिकॉर्ड बन गया है। श्रीलंका ने अपने आखिरी 6 विकेट मात्र 16 रन पर ही गंवा दिए थे जिसमें से उसके 4 बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के टेस्ट इतिहास में श्रीलंका ने कीवियों की धरती पर सिर्फ तीन टेस्ट मैच ही जीते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago