ताजा-खबरें

दुनिया की 10 सबसे ऊंची बिल्डिंग्स जिनको देखने में आपकी गर्दन को लग सकता है झटका

दुनिया में ऐसी कई ऊंची इमारतें हैं जो जबरदस्त आर्किटेक्चर का नायाब उदाहरण पेश करती हैं। दुनिया में पहले अमेरिका ऐसा देश था जो गगन चूमती इमारतों के लिए विश्वभर में जाना जाता था। लेकिन अब दुनिया में ऐसे कई शहर हैं जहां ऊंची इमारतें हैं। आज हम आपको दुनिया की 10 सबसे ऊंची इमारतों के बारे में बता रहे हैं।

बुर्ज खलीफा (दुबई)

यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है जो दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में स्थित है। इस इमारत की ऊंचाई 830 मीटर है। साल 2010 में यह इमारत पूरी तरह से बनकर तैयार हुई थी। यह दुनिया की सबसे ऊंची 163 मंजिला इमारत है।

शंघाई टावर (शंघाई)

यह चीन देश के शंघाई शहर में स्थित है। जो तकरीबन 632 मीटर ऊंची है। यह साल 2015 में बनकर तैयार हुई थी। इस बिल्डिंग में कुल 128 फ्लोर हैं।

अब्राज अल-बेट क्लॉक टॉवर (मक्का)

यह इमारत सऊदी अरब के मक्का शहर में स्थित है। जिसकी कुल ऊंचाई 601 मीटर है। इस इमारत में कुल 120 फ्लोर हैं। यह साल 2012 में बनकर तैयार हुई थी।

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (न्यूयॉर्क)

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर न्यूयॉर्क में स्थित है। जो 541 मीटर ऊंचा है। इसमें करीब 104 फ्लोर है। यह साल 2014 में बनकर तैयार हुआ था। बता दें कि यह इमारत 9 सितंबर,2001 में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें यह पूरी तरह से नष्ट हो गई थी।

पेट्रोनस टॉवर 1,2(मलेशिया)

यह दोनों इमारत मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित है। जिनकी ऊंचाई करीब 452 मीटर है। ये साल 1998 में बनकर तैयार हुई थी।

जिफेंग टावर (चीन)

यह इमारत चीन के नानजिंग शहर में स्थित है। जिसकी ऊंचाई करीब 450 मीटर है। यह इमारत साल 2010 में बनकर तैयार हुई थी। इस इमारत में कुल 89 फ्लोर है।

इंटरनेशनल कॉमर्स सेंटर (हांगकांग)

यह इमारत चीन की राजधानी हांगकांग में स्थित है। जो करीब 484 मीटर ऊंची हैं। इसमें 118 फ्लोर है। यह साल 2010 में बनकर तैयार हुई थी।

शंघाई वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर (शंघाई)

यह चीन के शंघाई शहर में स्थित है। जो करीब 492 मीटर ऊंची 101 मंजिला इमारत है। यह साल 2008 में बनकर तैयार हो गई थी।

ताइपे (ताइवान)

यह ताइवान में स्थित है। इसकी लंबाई 509 मीटर है। इस इमारत में कुल 101 फ्लोर हैं। यह साल 2004 में बनकर तैयार हुई थी।

लोटे वर्ल्ड टॉवर (सिऑल)

यह इमारत साउथ कोरिया के सिऑल में स्थित है। इसकी कुल लंबाई 550 मीटर है। इस इमारत में कुल 123 फ्लोर हैं। साल 2016 में यह बनकर तैयार हुआ था।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago