हाइलाइट्स-2019

हाईलाइट्स-2019: लॉन्च होते ही इन टॉप-10 कारों ने भारतीय ऑटो बाजार में जमाई ढाक

साल 2019 भले ही ऑटो सेक्टर के लिए कुछ खास नहीं रहा। ऑटो बाजार में रही मंदी का असर साफ तौर पर कार बिक्री पर देखने को मिला। इस साल भारतीय बाजार में कारों की बिक्री का आंकड़ा पहले के मुकाबले काफी कम रहा है। इसके बावजूद कई कारें लॉन्च हुई। जिन्हें लोगों ने खूब पसंद भी किया। ऑटो बाजार में आई मंदी का असर इनकी बिक्री पर कुछ खासनहीं पड़ा। आज हम इस साल की सबसे लोकप्रिय कारों के बारे में जानेंगे जो सभी का दिल जीतने में रही कामयाब।

Maruti Suzuki S-Presso

इसी साल बाजार में दस्तक देने वाली मारुति सुजुकी की Maruti Suzuki S-Presso कम कीमत में आने वाली बेहतरीन कारों में शामिल है। जो लोगों की खासी पसंद बनी हुई है। कार में बीएस-6 नॉर्म्स वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 4.91 लाख रुपए है।

Renault Triber

7 सीटर इस कार की लोकप्रियता काफी है। 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72 हॉर्स पॉवर, 96 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस है। कार की कीमत 4.95 लाख से 6.49 लाख रुपये है।

Hyundai Venue

हुंडई की यह कार एसयूवी सेगमेंट की कार है। जो बाजार में दो पेट्रोल वेरिएंट और एक डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है। कार की (एक्स-शोरूम) कीमत 6.5 लाख रुपये से 11.10 लाख रुपये के बीच है।

MG Hector

भारतीय ऑटो बाजार में मंदी के बावजूद एसयूवी सेगमेंट वाली कारों को अच्छा खासा पसंद किया जा रहा है। इसी सेगमेंट में लॉन्च हुई MG Hector को लोगों ने काफी सराहा। बाजार में यह तीन वेरिएंट स्टाइल, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 12.48 लाख से शुरु होकर 17.28 लाख रुपये तक है।

Kia Seltos

किआ मोटर्स ने अपनी एसयूवी किआ सेल्टॉस के साथ भारतीय ऑटो बाजार में प्रवेश किया है। भारतीय बाजार में आते ही कंपनी ने गजब की लोकप्रियता हासिल की। कार की कीमत की बात करें तो यह कार 9.69 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये तक है।

Maruti Suzuki Wagon R

इसी साल मारुति सुजुकी ने वैगनार का नया वेरिएंट बाजार में लॉन्च किया था। बता दें कि यह कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 4.34 लाख रुपये से 5.91 लाख रुपये है।

Tata Harrier

टाटा की ये कार डीजल इंजन के साथ बाजार में उतारी गई है। जिसे कंपनी ने 1956 सीसी से लेस किया है। यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वैरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर हैरियर का माइलेज 17.0 kmpl है। हैरियर एक 5 सीटर एसयूवी है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरु है।

Nissan Kicks

इसका पेट्रोल वेरिएंट 14.23 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। वहीं डीजल वेरिएंट 20.45 किलोमीटर प्रति लीटर और टॉप डीजल वेरिएंट 19.39 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.50 लाख से 15.10 लाख रुपये है।

Hyundai Grand i10 Nios

ग्रैंड आई 10 नियोस मैन्युअल गियरबॉक्स और ऑटोमैटिक में उपलब्ध है। कार का मैन्युअल गियरबॉक्स 20.7 किलोमीटर और वहीं ऑटोमैटिक 20.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। कार के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5 लाख से 7.14 लाख रुपये है।

Mahindra XUV300

बाजार में बढ़ती एक्सयूवी की डिमांड को देखते हुए महिंद्रा ने इसी साल भारतीय बाजार में अपनी दमदार एक्सयूवी Mahindra XUV300 को उतारा। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 8,30,000 रुपये है। कंपनी ने इसे 1.2 लीटर के इंजन से लैस किया है।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago