बॉलीवुड

यूं रहती हैं TMC सांसद नुसरत फिट, शिल्पा शेट्टी हैं उनकी इंस्पिरेशन

नुसरत जहां इन दिनों एक चर्चित नाम है। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से टीएमसी सांसद अपने लुक्स से आए दिन चर्चा में रहती हैं। पश्चिमी बंगाल में वे पहले से ही काफी हिट हैं लेकिन जब से वे राजनीति में आई हैं पूरे देश में वे चर्चा का विषय हैं।

उनकी शादी हो या फिर संसद में उनका शपथ ग्रहण सब कुछ सोशल ​मीडिया में टॉकिंग पॉइंट रहता है। नुसरत अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। यही वजह है कि वे काफी फिट हैं और हर तरह का ड्रेसअप उन पर सूट करता है।

नुसरत की फिटनेस इंस्पिरेशन की बात करें तो उन्हें शिल्पा शेट्टी काफी पसंद हैं। उनका कहना है कि शिल्पा अपनी एज से कहीं ज्यादा फिट और हैल्दी हैं। उनमें कहीं भी फैट नज़र नहीं आता।

आइए आपको बताते हैं कि नुसरत खुद को फिट रखने के लिए क्या करती हैं।

रनिंग है फेवरिट एक्सरसाइज


नुसरत के अनुसार उन्हें बंद कमरे में एक्सरसाइज करना पसंद नहीं हैं। उन्हें खुले आसमान के नीचे वर्कआउट करना अच्छा लगता है। उनकी सबसे पसंदीदा एक्सरसाइज रनिंग है। उनका कहना है कि रनिंग से पूरी बॉडी फिट रहती है।

इसके अलावा नुसरत रोज आधा घंटा योग भी करती हैं। इससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है।

नुसरत अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी से करती हैं। ब्रेकफास्ट में वे कुछ पर्टिक्युलर पसंद नहीं करतीं। उन्हें बैरीज पसंद है क्योंकि इनमें अच्छी मात्रा में एंटीआॅक्सीडेंट्स होते हैं।

लंच की बात करें तो नुसरत को मछली करी, चावल और दही पसंद है। वे ओलिव आॅइल में बना खाना ही खाती हैं।

डिनर में नुसरत को बॉयल्ड चिकन पसंद है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago