लाइफस्टाइल

तीन दिवसीय कुंभलगढ़ महोत्सव शुरू, कला को करीब से देखने का मौका

तीन दिन के कुंभलगढ़ महोत्सव ने राजस्थान की रौनक बढ़ा दी है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। कुंभलगढ़ महोत्सव 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। 3 दिन तक कुंभलगढ़ में रंग, कला और संस्कृति के संगम का नजारा दिखेगा। यह महोत्सव महाराणा कुंभा के कला में योगदान के लिए मनाया जाता है।

अगर कला और संस्कृति में आपकी रुचि है तो तीन दिन के लिए कुंभलगढ़ किला आपके लिए सज गया है। महोत्सव के दौरान रोशनी की सुंदर सजावट से किला भव्य नजर आता है। तीन दिन का ये महोत्सव भारत के कई राज्यों की संस्कृतियों को एक मंच पर ले आता है। यहां कई तरह की प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है जिसके लिए पर्यटक काफी उत्साहित रहते हैं। देशभर के लोक कलाकार यहां मेहमानों का मनोरंजन करते हैं।

 


पर्यटन विभाग की ओर से हो रहे इस आयोजन में एक दिसम्बर को सयानी चावड़ा एंड ग्रुप, कोलकाता द्वारा कत्थक नृत्य तथा दो दिसम्बर को सूफी, कालबेलिया, भवई, चरी और मोर नृत्य की प्रस्तुति क्वीन हरीश एंड ग्रुप जैसलमेर द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। इसी प्रकार महोत्सव के अंतिम दिन तीन दिसम्बर को ओडिशा, कुचीपुड़ी एवं कत्थक नृत्य संगम की प्रस्तुति नई दिल्ली के मिस रिला होटा एंड ग्रुप द्वारा व कालबेलिया डांस जयपुर के गुलाबो संपेरा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago