हलचल

कोरोना टीका लेने वालों को अब व्हाटसएप पर ही मिल जाएगा वैक्सीन सर्टिफिकेट

देश में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को अब टीकाकरण सर्टिफिकेट प्राप्त करना बहुत ही आसान होगा। कोरोना टीका लेने वालों को आसानी से कुछ सेकेंडों में व्हाटसएप पर टीकाकरण सर्टिफिकेट मिल जाएगा। हालांकि, इसके लिए आसान से तीन स्टेप को पूरा करना जरूरी होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कार्यालय ने उनके ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल लोगों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए कोविन पोर्टल पर जाना पड़ता है।

टीकाकरण सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए करना होगा ये काम

कोरोना टीका लगवा चुके लोगों को टीकाकरण सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर +91 9013151515 को सेव करना होगा। इस नंबर को सेव कर लेने के बाद अपना व्हाट्सएप खोलें और कॉन्टैक्ट लिस्ट को रिफ्रेश करें। इसके बाद इस नंबर वाले चैट बॉक्स में जाकर ‘कोविड सर्टिफिकेट’ टाइप करें। इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर छह अंकों का एक ओटीपी प्राप्त होगा। इस ओटीपी को व्हाट्सएप चैट बॉक्स में ही टाइप करें और उसी पर भेज दें।

इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि अगर आपने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के वैक्सीनेशन के समय भी एक ही नंबर दिया है तो ओटीपी दर्ज करने के बाद उन सभी सदस्यों के वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस सुविधा से लोगों को त्वरित टीकाकरण सर्टिफिकेट मिल सकेगा।

Read: रक्षा मंत्रालय ने पेगासस बनाने वाली कंपनी से नहीं की डील, सरकार ने राज्यसभा में दिया जवाब

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago