ताजा-खबरें

74 साल की उम्र में आंध्रप्रदेश की इस महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

विज्ञान की दुनिया में सब संभव है दुनिया में ऐसे कई कारनामे हुए हैं जो इन पंक्तियों को सार्थक बनाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें विज्ञान के चमत्कार ने एक बुजुर्ग दंपति का सपना साकार किया है। आंध्रपदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के नेललापत्तीपाडु गांव में रहने वाले राजा राव और मंगम्मा शादी के करीब 56 साल बाद मां-बाप बनने का सुख मिला। 74 साल की मंगम्मा ने सिजेरियन डिलीवरी से दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।

दरअसल 22 मार्च 1962 को 74 साल की मंगम्मा की शादी एर्रमाटी राजा राव (अब 80) से हुई थी। शादी के कई साल गुजर गए मगर दोनों के कोई संतान नहीं हुई। कई डॉक्टर, अस्पतालों के चक्कर लगाए मगर उन्हें कामयाबी नहीं मिली। आखिरकार शादी के 57 साल बाद दोनों ने आईवीएफ प्रक्रिया यानि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन का सहारा लेने का फैसला किया।

साल 2018 के आखिर में ये दंपति गुंटूर के अहल्या नर्सिंग होम में आईवीएफ विशेषज्ञों से संपर्क किया। उनका ये केस डॉ. शनाक्‍याला उमाशंकर के हाथ में था। डॉक्टर लगातार मंगम्मा के स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखे हुए थे। दिलचस्प बात है कि प्रसव से पहले अस्पताल में इस दंपति का भव्य स्वागत किया गया। 4 डॉक्टर की टीम ने गुरुवार को ऑपरेशन की मदद से इस केस में सफलता प्राप्त की। मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं।

इस उम्र में मां बनना ऐसे हुआ संभव

मंगम्मा ने रजोनिवृत्ति की अवस्था पहले ही प्राप्त कर ली थी। इसलिए डॉक्टर ने पीरियड्स वापस लाने के लिए एक छोटी सर्जरी की जिसमे एक अन्य महिला का गर्भाशय लगाया। डॉक्टर के मुताबिक 74 साल की उम्र में भी मंगम्मा को बीपी, शुगर जैसी कोई तकलीफ नहीं थी। यही वजह रही कि उन्होंने इस उम्र में आईवीएफ पध्दति करने का फैसला किया। डॉक्टरों ने मां की उम्र को ध्यान में रखते हुए सीजेरियन करने का फैसला लिया।

आपको जानकर हैरानी हो मगर मंगयम्मा की 95 साल की मां भी उनकी इस खुशी में शरीक होने पूरे परिवार समेत गुंटूर पहुंची।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago