गरम मसाला

रामगोपाल वर्मा के इस ट्वीट ने मचाई सनसनी, बाद में मांगी माफी

भारत में कोरोना संकट आया हुआ है और ऐसे वक्त में एक सेलिब्रिटी व फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा को मजाक सूझ रहा है। वर्मा ने एक ट्वीट कर खुद को कोरोना पॉजिटिव बताया लेकिन बाद में दूसरा ट्वीट इस बात से मुकर गए। इस बात पर यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की है। जानिये क्या है मामला-

रामगोपाल ने इस ट्वीट से प्रशंसकों को किया अचानक हैरान

दरअसल 1 अप्रैल को अप्रैल फूल बनाने के चक्कर में फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने एक ट्वीट कर कहा कि चिकित्कों ने उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली हर कोई चौंक गया और उनके प्रशंसक उनसे पूछने लगे कि ये कैसे हो गया और स्वास्थ्य की प्रार्थना करने लगे।

मामला गरमाने पर वर्मा को मांगनी पडी माफी

रामगोपाल वर्मा द्वारा खुद को कोरोना पॉजिटिव बताने की खबर फैलते ही और मामला गरमाने पर आखिरकार रामगोपाल वर्मा को दूसरा ट्वीट करना पडा और उन्होंने कहा कि सॉरी आपको निराश किया मगर मेरे डॉक्टर ने कहा है कि यह अप्रैल फूल की मजाक थी और इसमें डॉक्टर की गलती है मेरी नहीं।

Read More: कोरोना से जंग के लिए आगे आईं लता मंगेशकर, राहत कोष में दान किए इतने लाख

यूजर्स ने रामगोपाल वर्मा को सुनाई खरी खोटी, वर्मा ने दी ये सफाई

रामगोपाल वर्मा के इस ट्वीट व कथित अप्रैल फूल मजाक के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स व प्रशंसकों ने फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा को बहुत खरी खोटी सुनाई और कहा कि आप कोरोना जैसी महामारी को लेकर इस तरह मजाक कैसे उडा सकते हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि आपको ऐसे संकट में इस तरह मजाक करते हुए शर्म आनी चाहिए। आलोचनाओं व ट्रोल होने के बाद आखिरकार रामगोपाल वर्मा को पुन: ट्वीट कर माफी मांगनी पड गई।हालांकि रामगोपाल वर्मा ने अपनी इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंनें सिर्फ बस माहौल को थोड़ा हल्का करना चाहा था और ये मजाक मेरे ऊपर था एवं अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago