हलचल

इस बार 19 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मानसून सत्र, मेंबर्स के लिए वैक्सीन की दोनों खुराक होंगी अनिवार्य

भारतीय संसद का मानसून सत्र इस बार 19 जुलाई से शुरू हो सकता है। जानकारी के अनुसार, यह सत्र 13 अगस्त तक चल सकता है। संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी यानि सीसीपीए ने इस बार 19 जुलाई से 13 अगस्त, 2021 के बीच मानसून सत्र रखने की सिफारिश की है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से सभी सांसदों को सत्र शुरू होने से पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के लिए कहा गया है।

मानसून सत्र के दौरान 20 बैठकें होने की संभावना

जानकारी के अनुसार, करीब एक महीने तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान करीब 20 बैठकें होने की संभावना है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि देश में आमतौर पर संसद का मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है और स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त हो जाता है।

इस मानसून सत्र की अवधि को लेकर संसदीय मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति ने हाल में सिफारिश की है। जानकारी के अनुसार, इस सत्र के दौरान संसद परिसर में कोरोना से जुड़े सभी प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। ऐसी उम्मीद की जाती है कि सत्र के दौरान परिसर में प्रवेश करने वाले तब कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक ले चुके होंगे। हालांकि, सरकार ने कोरोना की दोनों डोज लगवाने के लिए कहा है।

Read More: भारत में मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की डीसीजीआई ने दी मंजूरी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago