हलचल

इस बार आयकर भरने की आखिरी तारीख होगी 15 फरवरी, सरकार ने तारीख आगे बढ़ाने से किया इनकार

अगर आप भी आयकर के दायरे में आते हैं तो इस बार आखिरी तारीख से पहले ही इसे भर लें, अन्यथा आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने आयकर भरने की आखिरी तारीख 15 फरवरी, 2021 से आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है। पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने व्यक्तिगत आयकर भरने की तारीख बढ़ाकर पहले 10 जनवरी तक और फिर 15 फरवरी तक कर दी थी।

अब तक तीन बार आयकर भरने की तारीख बढ़ा चुका केंद्र

आयकर विभाग ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानि सीबीडीटी ने 8 जनवरी को गुजरात हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए ऑडिट रिपोर्ट फाइल करने की तारीख बढ़ाने मामले का आदेश जारी कर दिया है। ऑल इंडिया गुजरात फेडरेशन ऑफ टैक्स कंसल्टेंट्स की याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय से इस मामले पर गौर करने का निर्देश दिया था।

विभाग के अनुसार, नियमों के प्रावधान के मुताबिक आयकर भरने की आखिरी तारीख से एक महीने पहले तक ऑडिट रिपोर्ट फाइल की जाती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार अब तक तीन बार आयकर भरने की तारीख बढ़ा चुकी है। ऐसे में अब आयकर विभाग ने साफ कर दिया है कि इनकम टैक्स भरने की तारीख आगे नहीं बढ़ेगी।

कोरोना के टीके की दो खुराकें 28 दिनों के भीतर लगेंगी, दूसरी खुराक के 14 दिन बाद असर होगा

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago