बॉलीवुड

इस वजह से बार-बार फोटोग्राफर्स से लड़ने लगती हैं जया, बीमारी ने बना दिया है ऐसा

बॉलीवुड में कुछ सेलिब्रिटीज़ ऐसे हैं, जो बेहद कैमरा फ्रैंडली हैं। वो कभी भी किसी इवेंट या पार्टी में स्पॉट होने पर काफी कैजुअली अपनी तस्वीरें क्लिक करवाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें ये पैपाराज़ी बिल्कुल पसंद नहीं आती। ऐसे में अक्सर ये सेलिब्रिटीज़ कैमरामैन से उलझते हुए नज़र आते हैं। इस लिस्ट में सबसे टॉप पर नाम आता है एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन का, जो आए दिन कैमरापर्सन्स के साथ अपने रूखे व्यवहार को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

इसलिए आता है जया बच्चन को गुस्सा :

अगर आप सर्च करेंगे तो इंटरनेट पर ऐसे कई विडियोज़ मिल जाएंगें, जिसमें जया फोटोग्राफर्स पर बिगड़ती हुई नज़र आ रही हैं। हाल ही कॉफी विद करण में पहुंची उनकी बेटी श्र्वेता बच्चन ने जया के इस व्यवहार के पीछे का राज़ खोला। श्वेता की मानें तो उनका यह व्यवहार एक तरह की बीमारी (डिसऑर्डर) की वजह से हो जाता है। दरअसल ज्यादा लोगों को देख कर जया क्लॉसट्रोफोबिक महसूस करने लगती हैं, इसलिए उन्हें फोटोग्राफी के दौरान गुस्सा आ जाता है।

श्वेता ने बताया, “जब भी मां के आसपास ज्यादा लोग होते हैं तो वे बहुत ही क्लॉसट्रोफोबिक हो जाती हैं। साथ ही उन्हें यह भी पसंद नहीं आता कि लोग बिना इजाजत उनकी फोटो खींचे। वे इसी विचारधारा को मानती हैं।” बता दें कि क्लॉसट्रोफोबिक, क्लॉसट्रोफोबिया से बना है, जो एक तरह का एंजाइटी डिसऑर्डर है। इस डिसऑर्डर से पीड़ित इंसान भीड़ वाली जगह में एक डर महसूस करता है और ऐसे लोग भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की कोशिश करते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago