गरम मसाला

टीवी की ये मशहूर अभिनेत्री अस्पताल में हुई भर्ती, फैंस ने मांगी दुआ

टीवी और टिक टॉक की फेमस स्टार अरिश्फा खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई है। गत कुछ दिनों से अरिश्फा अस्पताल में भर्ती हैं। जब से सोशल मीडिया पर यह खबर आई है तब से अभिनेत्री के फैंस भी परेशान हो रहे हैं और अरिश्फा के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

 सोशल मीडिया पर दी जानकारी-

खुद अरिश्फा ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर इस मामले में जानकारी दे दी है। शेयर तस्वीरों में अरिश्फा के हाथ में ड्रिप लगी हुई है वह अस्पताल के बेड पर कंबल से मुंह ढक कर लेटी हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो शूट करने के बाद हुई तबीयत खराब-

अरिश्फा की मां ने मीडिया को बताया कि वह कुछ दिनों पहले अपने फैन के साथ वीडियो शूट करने गई हुई थी तब से वह बीमार है और बुखार आ रहा है जिसके बाद 28 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फैंस हुए परेशान-

इधर जैसे ही अरिश्फा की तबीयत खराब होने की खबर ​सोशल मीडिया पर आई है तब से अभिनेत्री के फैंस भी परेशान हो रहे हैं और ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Read More: नागिन-4 के फैंस के लिए अच्छी खबर, शो में आएगा नया ट्विस्ट

इन सीरियल से अरिश्फा को मिली पहचान-

अरिश्फा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत ‘छल’ से की थी लेकिन उनकी पहचान ‘वीर की अरदास वीरा’ टीवी सीरियल से मिली है। इस सीरियल में अर्शिफा ने गुंजन का किरदार निभाया है। बाद में ‘उतरन’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘गंगा’ और ‘मेरी दुर्गा’ सीरियल में भी अभिनय के अलावा कई विज्ञापन भी किए हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव-

टीवी और टिक टॉक की फेमस स्टार अरिश्फा खान सोशल मीडिया पर काफी ​ए​क्टिव रह कर अपने डांसिंग वीडियो पोस्ट करती रहती हैं जिन्हें लाखों प्रशंसक पसंद कर रहे हैं।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago