ताजा-खबरें

घर के अंदर अधिक समय गुजराने वाले बच्चों में बढ़ रही है यह बीमारी, पढ़े डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने देखने संबंधी समस्याओं पर एक रिपोर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है कि बच्चों द्वारा अधिक समय घर के अंदर गुजराने से मायोपिया जैसी आंखों संबंधी तकलीफें बढ़ रही है। एब्ल्यूएचओ की इस रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर के करीब 2.2 अरब लोग नेत्र रोगों से पीड़ित हैं। यही नहीं इस रिपोर्ट में दुनियाभर के आंखों की बीमारियों और उनसे निपटने के उपायों के बारे में चर्चा की गई है। आंखों के रोग लोगों में तेजी से बढ़ रहे हैं। तेजी से बढ़ती जनसंख्या, बदलती जीवनशैली और आंखों की देखभाल करने के संसाधनों की कमी से आंखों की बीमारी बढ़ने में सहायक हैं।

ज्यादातर मामले प्रेस्बोपिया के

इस रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर के 2.2 अरब से अधिक लोगों में दृष्टि दोष हैं। इन लोगों में से करीब एक अरब लोग ऐसे नेत्र रोग से ग्रस्त हैं, जिनका इलाज संभव है। इन एक अरब (करीब 82.6 करोड़) लोगों में ज्यादातर मामले प्रेस्बोपिया के हैं। यह नेत्र रोग उम्र बढ़ने के साथ बढ़ता है। इसमें रोगी व्यक्ति को पास की वस्तुएं धुंधली दिखने लगती हैं।

बाकी करीब 12 करोड़ मामले रिफ्रेक्टिव दोष के हैं। इसमें लेंस किसी वस्तु से टकराकर आने वाली प्रकाश की किरणों को पूरी तरह से मोड़ नहीं पाता, जिससे धुंधलापन दिखाई देता है।

ग्रामीण आबादी में दृष्टि दोष के मामले ज्यादा

डब्ल्यूएचओ की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, निम्न आय वाले देश और अधिक उम्र के लोग नेत्र रोगों से ज्यादा पीड़ित हैं। साथ ही शहरी आबादी में दृष्टि दोष के मामले कम पाए जाते हैं। उदाहरण के लिए, भारत में दिल्ली की शहरी आबादी में (60-69 वर्ष के बीच) 20 प्रतिशत लोगों में दृष्टि दोष पाया गया। वहीं उत्तरी भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे मामले एक तिहाई कम हैं। यहां 28 फीसद लोगों में दृष्टि दोष पाया गया।

यह आंकड़े उत्तरी भारत के ग्रामीण क्षेत्रों से एक तिहाई कम हैं। यहां 28 प्रतिशत लोगों में दृष्टि दोष पाया गया।

दुनियाभर के 1.19 करोड़ लोग ग्लूकोमा से पीड़ित हैं

इसके मुताबिक दुनियाभर के 1.19 करोड़ लोग ग्लूकोमा, ट्रेकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी से पीड़ित हैं। इन नेत्र रोगों का समय पर इलाज कराया जाए तो इन पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इन लोगों को इन बीमारियों से निजात दिलाने के अनुमानित खर्च 5.8 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। हालांकि, निम्न मध्यम आय वर्ग वाले देशों में मोतियाबिंद को लेकर सुधार दिखा है। मोतियाबिंद का इलाज सर्जरी से किया जा रहा है।

वहीं भारत में भी मोतियाबिंद पर नियंत्रण सर्जरी के माध्यम से वर्ष 1981 से 2012 के बीच नौ गुना बढ़ी है। यहां प्रति दस लाख की आबादी में 6000 सर्जरी हुई हैं। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में कहा गया कि यह ‘नेशनल प्रोग्राम फॉर कंट्रोल ऑफ ब्लाइंडनेस’ के प्रयासों से संभव हुआ, जिसे 1976 में लॉन्च किया गया था और 2016-17 में 65 लाख लोगों की मोतियाबिंद की सर्जरी की गई थी।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

1 month ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

1 month ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago