ताजा-खबरें

तीसरी क्लास में पढ़ने वाली ये बच्ची दसवीं के बच्चों को पढ़ाती है

प्रतिभा भगवान की देन होती है। ईश्वर जिनको ज्ञान देता है वो बचपन से ही प्रतिभाशाली होते हैं। इस का जीता जागता उदाहरण है अलवर में रहने वाली 9 साल की आलिया। आलिया गुप्ता को भगवान ने कमाल का दिमाग दिया है। ये बच्ची अभी तीसरी कक्षा में पढ़ती है मगर ये दसवीं कक्षा का प्री—बोर्ड एग्जाम पास कर चुकी हैं। अब ये बच्ची दसवीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम में बैठकर उसे भी पास करना चाहती है। मगर सीबीएसई बोर्ड ने आलिया की कम उम्र होने की वजह से इसकी अनुमति नहीं दी है।

पेरेन्ट्स ने शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार

आलिया गुप्ता के पेरेन्ट्स भी चाहते हैं कि उनकी बेटी दसवीं कक्षा की परीक्षा देकर एक रिकॉर्ड कायम करे। आलिया के पेरेन्ट्स ने इसके लिए राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा से गुहार लगाई है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से मुलाकात करके आलिया को राजस्थान बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दिलवाने की गुहार लगाई है। शिक्षा मंत्री ने इसके लिए शिक्षा बोर्ड के निदेशक को पत्र लिखा है, जिससे आलिया दसवीं की परीक्षा दे सके।

रात भर तारों की दुर्लभ तस्वीरें खींचती है

आलिया को अंतरिक्ष का अध्ययन करना भी बेहद पसंद है। वो रात—रात भर जाकर आसमान को देखती है और तारों की तस्वीर खींचती है। वो भविष्य में तारों और ग्रहों पर रिसर्च करना चाहती है। तारों की दुर्लभ तस्वीरें खींचना भी आलिया को पसंद है।

अपनी बुक्स को पढ़ने के बाद अगली क्लास की बुक्स पढ़ती है

आलिया के पिता अमित गुप्ता और मां अनुराधा गुप्ता ने बताया कि जब वो पहली क्लास में पढ़ रही थी तभी आसमान के तारों को देखकर उनके नाम बता देती थी। उसके बाद जब आलिया स्कूल जाने लगी तो वह अपने कोर्स की किताबों को पूरा करके अगली क्लास की बुक्स मांगकर पढ़ने लगी। अब आलिया दसवीं कक्षा के स्टूूडेंट्स तक को पढ़ा देती है।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago