गरम मसाला

इन बॉलीवुड सितारों ने बताया कि प्यार उम्र की सीमा और जन्म के बंधनों से परे होता है !

“ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन”, ये गाना तो आपने सुना ही होगा जिसमें प्यार को उम्र की सीमाओं और जन्म-मरण के बंधनों से परे बताया है लेकिन क्या आपको पता है गाने के बोल कहां फिट बैठते हैं।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड सितारों की जिनको देखकर लगता है यह गाना उन्हीं के लिए लिखा गया है। इन दिनों फिल्मी गलियारों में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता काफी चर्चा में है। दोनों का रिश्ता चर्चा में रहने का एक ही कारण है उनका एज गैप, जी हां, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर से 14 साल बड़ी है। इस कारण से उन्हें लोग ट्रोल भी कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं हो रहा है जब अर्जुन-मलाइका का रिश्ता लोगों की जुबां पर है इससे पहले भी कई कलाकारों ने अपने से कम उम्र के साथी हमसफर चुना है।

उर्मिला मांतोडकर

उर्मिला मांतोडकर भले ही फिल्मों से इन दिनों दूर है लेकिन हाल में हुए लोकसभा चुनावों में उन्हें देखा गया था, जब वो मुंबई से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी थी। उर्मिला ने बिजनेसमैन मीर मोहसिन अख्तर से शादी की जो उनसे 9 साल छोटे हैं।

फराह खान

बॉलीवुड की जानी मानी डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ‘मैं हूं ना’ फिल्म के सेट पर पहली बार शिरीष कुंदर से मिली जो आगे जाकर उनके जीवनसाथी बने। शिरीष औऱ फराह के बीच 9 साल का ऐज गैप है।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा भी कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो 2016 में प्रीति ने जीन गुडइनफ से शादी की जो उनसे 10 साल छोटे हैं।

सुष्मिता सेन

मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन भी इन दिनों अपनी रिश्ते को लेकर चर्चा में है। सुष्मिता इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में है। सुष्मिता रोहमन से 15 साल बड़ी है।

प्रियंका चोपडा़

प्रियंका चोपडा़ ने कुछ समय पहले ही हॉलीवुड एक्टर-सिंगर निक जोनस से शादी की। निक भी प्रियंका से 10 साल उम्र में छोटे हैं।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago