बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये कपल्स साल 2020 में कर सकते हैं शादी…

साल 2018 में सोनम कपूर-आनंद आहूजा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, नेहा धूपिया-अंगद बेदी और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास जैसी कुछ हाई प्रोफाइल शादियों को देखा गया। तो वहीं साल 2019 में कई बड़े स्टार्स अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहे। इनमें से कुछ पावर कपल सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक हो चुके हैं, जबकि कुछ स्टार्स का अपने लव रिलेशन को पब्लिकली स्वीकारना अभी बाकी है। इतने सारे जोड़ों के साथ, यह कहना मुश्किल है कि उनके रिश्ते में अगला कदम कौन उठाएगा। हम बताने जा रहे हैं ऐसे कुछ कपल्स के बारे में जो साल 2020 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 2018 की शुरुआत से ही सुर्खियां बटोरीं। दोनों को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया। मीडिया के सामने दोनों ने अपने रिश्ते को बताने से परहेज किया मगर अपने रिश्ते को लेकर खबरों से इंकार भी नहीं किया। रणबीर अब बड़े और समझदार हो गये हैं। दीपिका, कैटरीना और अन्य नामचीन नामों को डेट और डंप करने के बाद अब रणबीर काफी लंबे वक्त से आलिया को डेट कर रहे हैं। मीडिया में भी दोनों की शादी की खबरें जोरों पर है। कहा जा रहा है कि ये कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया है। दोनों कई बार विदेश में छुट्टियां साथ बिताते नजर आ चुके हैं। हालिया दोनों ने नये साल पर फैंस के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। फैंस भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

वरुण धवन-नताशा

वरुण धवन और नताशा के बीच का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। पिछले काफी समय से दोनों रिलेशनशिप में है। इवेंट्स, पार्टीज में दोनों कई बार साथ नजर आते हैं। हालिया दोनों ने स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। खबरों की मानें तो ये दोनों भी साल 2020 में शादी कर सकता है। हालांकि दोनों की तरफ सेइस पर कोई बयान नहीं आया है।

फरहान अख्तर- शिबानी दांडेकर

फरहान अख्तर तलाक के बाद मॉडल, एंकर और एक्ट्रेस शिबानी के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक भी कर लिया है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक दुसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं। फैंस भी दोनों को शादी के बंधन में देखना चाहते है। साल 2020 में हाईप्रोफाइल वेडिंग में ये कपल भी शामिल हो सकता है।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago