हलचल

लैंगिक असमानता की मार्कशीट में सभी फेल, 95वें नंबर पर भारत

लैंगिक असमानता पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है जिसे कम करने के लिए 2015 में दुनिया के 193 देशों ने एक साझा पहल की जिसके अनुसार सभी ने 17 क्षेत्रों (लैंगिक असमानता, गरीबी, जलवायु परिवर्तन आदि) में विकास के कामों के लिए कई लक्ष्य निर्धारित किए। इन्हें एसडीजी (टिकाऊ विकास लक्ष्य) कहा गया। टिकाऊ विकास लक्ष्य मतलब जिन क्षेत्रों में कुछ साल काम करके परिस्थितियों में सुधार किया जा सके।

एसडीसी में लैंगिक असमानता को दूर या कम करने के लिए 2030 तक का लक्ष्य रखा गया. सभी देशों ने इस सामाजिक बुराई को दूर करने के लिए प्रण लिया और एड़ी-चोटी का जोर लगाने की बात कही। आपको लग रहा होगा हम 2030 से पहले इस बारे में क्यों बात कर रहे हैं, तो आइए बताते हैं।

दरअसल जिन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पिछले 4 साल में जो प्रयास हुए उनकी हाल में एक रिपोर्ट आई जिसे पहला एसडीजी जेंडर इंडेक्स कहते हैं। इंडेक्स से पता चलता है कि लैंगिक असमानता के क्षेत्र में एक भी देश अपने लक्ष्य तक तो पहुंचना दूर आसपास भी नहीं है। भारत इसमें 95वें स्थान पर है।

2.8 अरब महिला और लड़कियां है शामिल

लैंगिक असमानता को कम करने के लिए जो 193 देश शामिल हुए उनमें 2.8 अरब महिलाएं और लड़कियां है। पहले इंडेक्स को देखने के बाद आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी बड़ी संख्या में महिला और लड़कियों का भविष्य खतरे में है।

इंडेक्स तैयार करने के लिए शामिल देशों को लैंगिक असमानता के मामले पर शून्य से लेकर सौ तक अंक दिए गए हैं। 90 या इससे ज्यादा हासिल करने वाले को अच्छी प्रोग्रेस में तो 59 या उससे कम अंक वाले देशों को चिंताजनक हालत माना गया है। 21 देशों को 80 या उससे अधिक अंक तो 21 देशों को 50 से भी कम अंक मिले हैं।

गौरतलब है कि संसद में महिलाओं की ना के बराबर मौजूदगी, सैलेरी में अंतर और घरेलू हिंसाओं के मामलों में आज भी सभी देश कुछ अच्छा होने की दिशा में हाथ-पांव मार रहे हैं।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago