ताजा-खबरें

आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त, वित्त मंत्री ने की इन क्षेत्रों के लिए ये घोषणाएं  

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आर्थिक विशेष पैकेज के तहत तीसरी किस्त की भी घोषणा की है जिसमें पशुपालन, मत्स्य पालन पर जोर देकर कई राहतों का ऐलान किया गया है। जानिये, शुक्रवार को वित्त मंत्री ने तीसरी किस्त में क्या क्या घोषणाएं की गई हैं।

एक लाख करोड़ रुपये की योजना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कृषि आधारभूत ढांचे के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना लाई जा रही है। इस योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे जिससे किसानों की आय भी बढ़ेगी।

Read More: कोरोना इफेक्ट : फूड डिलीवरी बिजनेस में आई भारत की ये सबसे बड़ी ट्रैवल कंपनी

2 लाख सूक्ष्म इकाइयों को इस तरह मिलेगी मदद

देश में 2 लाख सूक्ष्म इकाईयों को मदद के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की योजना लाई जाएगी। इस योजना में तकनीक सुधार व मार्केटिंग पर जोर देकर लाभ पहुंचाया जाएगा और लोकल से ग्लोबल नीति के तहत बढ़ावा दिया जाएगा।

मधुमक्खी पालन के लिए इतने करोड़ रुपये का फंड

वित्त मंत्री ने बताया कि देश में मधुमक्खी पालन के लिए 500 करोड़ रुपये का अलग फंड बनाया जाएगा। इस फंड से दो लाख मधुमक्खी पालक लाभांवित होंगे और लोगों को भी बेहतर शहद भी मिल पाएगा और ग्रामीण क्षेत्र में यह एक अतिरिक्त आय का स्रोत भी बन सकता है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछुआरों के लिए 20,000 करोड़ रुपये फंड की योजना लाई जा रही है। वहीं समुद्री व अंतर्देशीय मत्स्य पालन व एक्वाकल्चर से जुड़ी गतिविधियों के लिए 11,000 करोड़ रुपये का भी फंड दिया जाएगा।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago