बॉलीवुड

ये हैं इंडिया के असली ‘गली बॉयज’ इनके रैप में ना गाली, ना लड़की, ना पैसा..बस गरीबी और भूख

‘रैप’ एक जमाने में इस म्यूजिक ने अमेरिका में एक नई क्रांति को जन्म दे डाला था। अत्याचार, भेदभाव, भ्रष्टाचार और सभी तरह की सामाजिक कुरीतियों को एक अलग तरह के संगीत में पिरोकर कथित तौर पर ‘ब्लैक’ अफ्रीकी अमरीकी लोगों ने पूरी दुनिया की ओर अपना ध्यान आकर्षित करने का ये नया तरीका निकाला।

विदेशों में रैप म्यूजिक खूब चला तो लाजमी है कि हमारे देश में भी इसकी हवा पहुंची। मगर बस यहां रैप के नाम पर मां, बहन, पैसा, लड़की, जमीन, कार, बाइक होने लगा मगर मुंबई के एक पिछड़े इलाकों से नाता रखने वाले ये दो लड़के रैप की आत्मा को समझ गए और बस रैप के नाम पर वो सब सुनाने लगे जो उनके आसपास हो रहा था।

सही मायनों में इन्हें हम देश असली गल्ली बॉयज के नाम से पुकार सकते हैं जिनके गाने हर किसी के लिए बने हैं चाहे वो कचरा उठाने वाले हो या सुबह संघर्ष करने वालों की भीड़ में गुम हो जाने वाले कर्मचारी मुंबई के रैपर डिवाइन और नैजी की कलाकारी देखते और सुनते ही बनती है।

 

मुंबई की गलियों में पले बढ़े ये देसी अंडरग्राउंड रैपर्स आज इस मायानगरी के लोगों की आवाज बन चुके हैं। ये अपने रैप सॉन्ग में गरीबी, भूख और हालातों की बातें करते हैं जिसके लिए रैप म्यूजिक जाना भी जाता था।

विवियन फर्नांडीस उर्फ डिवाइन

विवियन फर्नांडीस उर्फ डिवाइन पहली बार सबसे ज्यादा चर्चा में अपने सिंगल ‘ये मेरा बॉम्बे’ से आए जहां उनके गाने को लोगों ने काफी पसंद किया। उनका ये सिंगल साल 2011 में आया था लेकिन इसके बाद उन्होंने मुंबई के एक और फेमस रैपर नैजी के साथ मिलकर ‘मेरी गल्ली में’ बनाया जिसके बाद दोनों को काफी पॅापुलेरिटी मिली।

डिवाइन का रैप म्यूजिक अनुराग कश्यप के कानों में पड़ा तो उन्होनें अपनी मूवी ‘मुक्कबाज’ में एक गाना ‘पैंतरा’ गाने का चांस उन्हें दिया जो काफी हिट साबित हुआ।

नावेद शेख उर्फ नैजी

मुंबई का एक और रैपर नावेद शेख उर्फ नैजी 13 साल की उम्र में अमेरीकी रैपर सीन पॉल को सुनकर उनका दीवाना हो गया और उसके बाद जो हुआ वो इतिहास है।

22 साल की उम्र में नैजी ने ‘आफत’ नाम से म्यूजिकल वीडियो बनाया जो काफी हिट हुआ।

पहले वीडियो देख लीजिए

इस वीडियो की सबसे खास बात ये है कि इसे नैजी ने खुद ही डायरेक्ट किया, खुद ही इसके बोल लिखे, खुद ही गाया और खुद ने ही इसका म्यूजिक दिया।

नैजी की इतनी मेहनत का नतीजा ये निकला कि उन्हे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के महान गीतकार गुलजार के साथ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गली बॉय’ के गाने लिखने का आॅफर मिला और अब जो आप गली बॉय के ट्रेलर में रैप सुन रहे हैं वो नावेद शेख उर्फ नैजी की कलम से लिखे गए हैं।

 

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago