ताजा-खबरें

दुनिया में सबसे ताकतवर पासपोर्ट है इन दो एशियाई देशों का, भारत का यह है स्थान

हाल में दुनिया भर के देशों के पासपोर्ट की सूची हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स-2019 द्वारा जारी की गई है। इस सूची में एशिया महाद्वीप के दो देश जापान और सिंगापुर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं भारत इस सूची में 82वें स्थान पर चला गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में रैंकिंग देशों के पासपोर्ट की ताकत पर निर्भर करती है। जिस देश के पासपोर्ट के जरिए बगैर वीजा या वीजा ऑन अराइवल सबसे अधिक देशों में आने-जाने की छूट होती है, वह सबसे अधिक ताकतवर पासपोर्ट माना जाता है।

जापान का पासपोर्ट है दुनिया का सबसे ताकतवर

हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स के अनुसार दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट जापान के पासपोर्ट को माना गया है और इसकी सूची में पहले नंबर पर है। जापान का कोई भी नागरिक अपने पासपोर्ट से दुनिया में सबसे अधिक जगहों पर वीजा फ्री एंट्री ले सकता है। जापानी नागरिक भारत, चीन, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, न्‍यूजीलैंड समेत दुनिया के लगभग 190 देशों में बिना वीजा जा सकता है। उन्हें केवल अफ्रीका के कुछ देश, पाकिस्‍तान, रूस, भूटान, अफगानिस्‍तान आदि देशों के लिए वीजा की आवश्यकता होती है।

भारत के पासपोर्ट की स्थिति

हेनले की इस सूची में जहां जापान और सिंगापुर के पासपोर्ट से 189 देश बिना वीजा के आने—जाने की अनुमति देते हैं, वहीं भारत के पासपोर्ट से 58 देशों में ही बगैर वीजा आने—जाने की अनुमति है और 82वें स्थान पर है। पाकिस्तान भारत से काफी पीछे है और इस सूची में 106वें स्थान पर है एवं इसके पासपोर्ट से 30 देशों की ही वीजा मुक्त यात्रा की जा सकती है। 199 देशों की इस पासपोर्ट रैंकिंग में सबसे नीचे अफगानिस्तान है।

इस ताजा सूची में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों को हानि हुई है। भारत जहां इस वर्ष के शुरुआत में 79वें स्थान पर था और 61 देशों में बगैर वीजा जाने की अनुमति थी, वहीं अब रैंकिंग में 82वें स्थान पर पहुंच गया है और 58 देशों में जाने की अनुमति रह गई है। इस इंडेक्स में स्कोर का मतलब है कि कितने देशों में उस पासपोर्ट के जरिए वीजा मुक्त या वीजा आन अराइवल प्रवेश मिल सकता है।

रूस इस सूची में 47वें नंबर पर है उसके नागरिकों को 119 देशों में वह बिना वीजा के जाने की सुविधा प्राप्त है। उत्‍तरी कोरिया इस सूची में 99वें स्‍थान पर है और केवल 42 देशों में इसके नागरिकों को बिना वीजा के जाने की छूट है।

यूएई ने किया रैंकिंग में सुधार

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी सूची में कई फेरबदल हुए हैं। दक्षिण कोरिया और जर्मनी जहां पहले पायदान पर थे वहीं यूएई दुनिया के टॉप 20 में शामिल हो गया है और अब उसका स्कोर 173 हो गया है। 14 साल से जारी हो रहे हेनले इंडेक्स में ऐसा पहली बार हुआ है। इसी तरह 2014 में शीर्ष पर रहने वाले अमेरिका और ब्रिटेन अब तक के सबसे निचले स्तर छठी रैंक पर पहुंच गए हैं।

इन देशों में भारतीयों को नहीं वीजा की जरूरत

भारतीय नागरिकों को दुनिया के 60 देशों में आगमन पर वीजा या बिना वीजा प्रवेश की सुविधा है, इन देशों में प्रमुख हैं— भूटान, फिजी, कीनिया, कंबोडिया, जिंबाब्वे, मालदीप, इंडोनेशिया, जॉर्डन, इथोपिया, जॉर्जिया, गुयाना, मॉरिशिस, रवांडा, नेपाल, पलाऊ, म्यांमार, सोमालिया, थाइलैंड, जांबिया, फिजी, सेंट लुसिया।

यह इंडेक्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है। इसके लिए 199 पासपोर्ट और 227 गंतव्य स्थलों को शामिल किया गया। इंडेक्स की नवीनतम रैंकिंग से पता चलता है कि दुनियाभर के देश आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए वीजा के खुलेपन को महत्वपूर्ण रूप से देखते हैं।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago