उछल कूद

सानिया मिर्जा ने रिटायरमेंट का किया ऐलान, इस साल आखिरी बार दिखेंगी कोर्ट पर

भारत की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने पहुंची सानिया ने यहां ऐलान करते हुए कहा है कि साल 2022 उनका आखिरी सीजन होगा। मतलब इस साल यह स्टार खिलाड़ी आखिरी बार कोर्ट पर खेलते दिखेंगी। आपको बता दें कि बुधवार को उन्हें महिला डबल्स के पहले राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सानिया और यूक्रेन की नादिया किचेनोक की जोड़ी को स्लोवेनिया की तमारा जिडानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने 4-6 6-7(5) से हरा दिया। इस तरह सानिया मिर्जा महिला डबल्स के पहले मुकाबले में ही हारकर बाहर हो गईं। हालांकि, ऑस्ट्रेलियन ओपन में अभी सानिया मिक्स्ड डबल्स का मैच खेलेंगी। उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ जोड़ी बनाई है।

अब शरीर साथ नहीं दे पा रहा, ये मेरे लिए दुखद..

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा, ‘2022 मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं हफ्ते दर हफ्ते आगे की तैयारी कर रही हूं, लेकिन ये पक्का नहीं है कि मैं आगे पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं।’ पहले दौर में हारने के बाद सानिया ने कहा, ‘मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं, लेकिन अब शरीर साथ नहीं दे पा रहा। ये मेरे लिए सबसे बड़ा दुख है।’

छह बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं सानिया

अगर सानिया मिर्जा के अब तक के करियर में खिताब जीतने की बात करें तो उन्होंने महिला डबल्स में साल 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, वर्ष 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में सानिया ने साल 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, वर्ष 2012 में फ्रेंच ओपन और साल 2014 में यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अपने टेनिस करियर में कई दिग्गज खिलाड़ियों को मात देकर खुद को साबित किया है।

पिछले दिनों कलाई में चोट के कारण सिंगल्स मैच छोड़ा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सानिया मिर्जा को कलाई में चोट के कारण सिंगल्स से हटना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि भारत की दो महिला टेनिस खिलाड़ियों ने अब तक डब्ल्यूटीए टाइटल जीता है। सानिया मिर्जा उनमें से एक हैं। वह सिंगल्स में शीर्ष 100 में पहुंचने वाली अकेली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। सानिया ने वर्ष 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शोएब मलिक से शादी कीं। इस शादी से दोनों का एक बच्चा है।

भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, ऐसा रहा 23 साल का करियर

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago