बॉलीवुड

सलमान की फिल्म भारत का टीज़र रिलीज़, कुछ इस तरह समझा रहे हैं अपने नाम का मतलब

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी फिल्म ‘भारत’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं अब सलमान के फैंस को एक खास तोहफा देते हुए मेकर्स ने फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। ये विडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो चुका है। इस फिल्म में सलमान खान बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं।

टीज़र की शुरूआत सालमान खान की दमदार आवाज़ से होती है। विडियो में सलमान कभी नौ सेना में दिख रहे हैं तो कभी कोयले की खान में काम करते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, एक सीन में सलमान सर्कस में भी काम करते नजर आ रहे हैं। टीजर देखने के बाद ये साफ तौर पर कहा जा सकता है कि ये फिल्म पूरी तरह से सलमान खान स्टाइल वाली होने वाली है।

गौरतलब है कि फिल्म ‘भारत’ को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है और ये ​फिल्म जल्द ही ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। सलमान खान की ये फिल्म जाति, धर्म और सरनेम जैसी चीजों को नकारते हुए देशभक्ति की भावना को जगाती हुई नज़र आएगी। हालांकि इसमें ग्राफिक्स का थोड़ा लोचा नजर आ रहा है क्योंकि सर्कस वाले शॉट में सलमान खान थोड़ा अजीब दिख रहे हैं।

टीज़र में ये है खास :

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के टीजर की शुरुआत भारत विभाजन के सीन के साथ होती है, जिसमें एक बच्चा नजर आता है और बैकग्राउंड में सलमान खान कहते हैं, ‘अकसर लोग मुझसे पूछते हैं मेरा सरनेम क्या है? जाति क्या है? धर्म क्या है? और मैं उनसे मुस्कुरा के कहता हूं कि इस देश के नाम पर मेरे बाऊजी ने मेरा नाम भारत रखा। इतने बड़े नाम के आगे जाति, धर्म, सरनेम लगाकर, न तो अपना और न ही इस देश का मान कम कर सकता हूं।’

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago