गरम मसाला

एमजे का रिकॉर्ड तोड़ सबसे ज्यादा एएमए अवॉर्ड जीतने वाली सिंगर बनीं टेलर स्विफ्ट

अमरीकी पॉप सिंगर-लिरिसिस्ट एवं एक्ट्रेस टेलर स्विफ्ट ने माइकल जैक्सन को पीछे छोड़ते हुए हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। टेलर सबसे ज्यादा अमरीकन म्यूजिक अवॉर्ड्स यानि एएमए जीतने वाली सिंगर बन गई हैं। हाल में अमरीकन म्यूजिक अवॉर्ड्स सेरेमनी में सिंगर टेलर स्विफ्ट को 6 कैटेगरी में सम्मानित किया गया। उन्हें ‘आर्टिस्ट ऑफ ​द ईयर’, ‘फेवरेट एल्बम- पॉप/रॉक’, ‘फेवरेट कंटेम्पॅरेरी एडल्ट आर्टिस्ट’, ‘फेवरेट फीमेल आर्टिस्ट’ और ‘आर्टिस्ट ऑफ द डिकेड’ अवॉर्ड से नवाज़ा गया।

15 साल के कॅरियर में इतने एएमए किए अपने नाम

टेलर स्विफ्ट को फेवरेट म्यूजिक वीडियो कैटेगरी में उनका सॉन्ग ‘यू नीड टू कॉम डाउन’ और फेवरेट एल्बम कैटेगरी में उनके एल्बम ‘लवर’ को अवॉर्ड मिला। 29 वर्षीय स्विफ्ट ने अपने 15 साल के म्यूजिक कॅरियर में अब तक 29 एएमए अपने नाम कर लिए हैं। इसके साथ ही वे दिवंगत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन को पीछे छोड़ते सबसे ज्यादा एएमए अवॉर्ड जीतने वाली अमरीकी सिंगर बन गई हैं। एमजे को उनके पूरे कॅरियर में कुल 24 एएमए अवॉर्ड मिले थे। 2019 से पहले टेलर स्विफ्ट 23 एएमए अवॉर्ड अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी थी।

Read More: पाकिस्तानी आर्मी चीफ जनरल बाजवा को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

खुशी के मारे रो पड़ीं मां एंड्रिया स्विफ्ट

गत रविवार को जब टेलर स्विफ्ट को आर्टिस्ट ऑफ द डिकेड अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा था, तो उनकी मां एंड्रिया स्विफ्ट खुशी के मारे रो पड़ीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इनदिनों एंड्रिया ब्रैस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी का सामना कर रही हैं। इसके बावजूद इसके वे अपनी बेटी टेलर स्विफ्ट की परफ़ॉरमेंस देखने एएमए में पहुंची थीं। ​सबसे ख़ास बात ये है कि टेलर ने अपनी मां के प्रति प्यार का इज़हार करते हुए स्पेशल सॉन्ग ‘सून यू विल गेट बेटर’ उनके लिए लिखा है। यह टेलर स्विफ्ट के एल्बम ‘लवर’ का हिस्सा भी है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago