गरम मसाला

महाराष्ट्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘तानाजी’, अब तक इतने करोड़ की कर चुकी है कमाई

नए साल में अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर को देशभर में दर्शकों ने बहुत पसंद किया है और 12 दिन बाद भी फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है तो दूसरी तरफ बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म तान्हाजी ने अभी तक लगभग 183.34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

गौरतलब है कि कई दिनों से इस फिल्म को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी और बुधवार को इस मामले में महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने यह फैसला लिया हालांकि इससे पहले हरियाणा व उत्तर प्रदेश राज्य में भी ‘तानाजी’ को टैक्स फ्री किया जा चुका है।

रिलीज के पहले दिन से ही कर रही शानदार प्रदर्शन

10 जनवरी को रिलीज हुई ‘तानाजी’ में अजय देवगन,काजोल व सैफ अली खान प्रमुख भूमिका में हैं। ‘तानाजी’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से ही लगातार शानदार प्रदर्शन कर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। दूसरी तरफ दमदार अभिनय के वावजूद भी दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ का जादू पूरी तरह नहीं चल पाया है और रिलीज से पहले की गई उम्मीद के मुताबिक कमाई भी नहीं की है।

Read more: वो एक्टर जिसके बारे में ऐसा लगता है जैसे वो बॉलीवुड की हर एक फिल्म में होता था

12 दिन बाद भी ‘तानाजी’ की लगातार कमाई जारी

एक साथ रिलीज हुई दोनों फिल्मों में​ कमाई के मामले में अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी ‘ ने दीपिका पादुकोण की ‘छपाक ‘ को बहुत पीछे छोड़ दिया है। आंकडों के मुताबिक छपाक ने 11 दिन में लगभग 33.50 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। उम्मीद है कि ‘तानाजी’ आने वाले ​महीनों में भी इसी तरह लगातार कमाई का रिकार्ड बनाएगी।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago