अन्य

जिम्मेदारी निभाइए, यकीन मानिए खुशी मिलेगी

जैसे जैसे हम बड़े होते हैं हमारे हिस्से जिम्मेदारियां भी आने लगती हैं। यह जिम्मेदारियां कई तरह की हो सकती हैं। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि लोग इन जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश करते हैं।
दरअसल जिम्मेदारी मतलब किसी काम को करने की गारंटी। यानी आप हैं तो फिर किसी और की जरूरत नहीं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में यही उम्मीद की जाती है कि सब अपना अपना काम खुद करें या उनकी जैसी भी परिस्थिति हो वह उससे अपने ​स्तर पर ही निपटें। किसी से इस बात की उम्मीद ना करें कि वह हमारी मदद करेगा। ऐसा जब बाहर वाले सोचते हैं तो हम अपने दिल को तसल्ली दे सकते हैं लेकिन यही बात जब आपके करीबी लोग करते हैं तो यकीनन दिल दुखता है।

आप अपने करीबी से उम्मीद करते हैं कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाएगा लेकिन वर्तमान में यह कम दिखाई देता है। करीबी लोग भी अपनी जिम्मेदारियों से नज़रें चुराते नज़र आते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे इसे बेवजह का सिरदर्द मानते हैं। हालांकि जब वे अपनी जिम्मेदारियों से भागते हैं तो यह भूल जाते हैं कि उन्हें भी कभी ना कभी अपने लोगों की मदद की जरूरत पड़ सकती है। दरअसल जिम्मेदारी को लोग बोझ की तरह मानते हैं और जब ऐसा होता है तो किसी भी तरह की जिम्मेदारी हो वह बोरियत भरी लगने लगती है। उसे निभाना किसी आफत से कम नहीं लगता।

दूसरी ओर यदि जिम्मेदारी को खुशी से लिया जाता है तो ना सिर्फ हम उसे बेहतर तरीके से निभा पाते हैं बल्कि हमारा काम भी बखूबी होता है। जब आप दिल से अपने काम को करते हैं तो वह आपको जो खुशी देता है, वह कोई और नहीं दे सकता। आप बड़े हैं तो खुद को बड़ा समझकर जिम्मेदारियों को अपने कंधे पर लें, जब आप ऐसा करेंगे तो आप दूसरों के लिए उदाहरण होंगे और कहीं ना कहीं लोगों की खुशियों का भी कारण बनेंगे।
जिम्मेदारी भी उसी को मिलती है जो इसे निभाने के लायक होता है, तो अगली बार जब भी आपके हिस्से कोई जिम्मेदारी आए तो खुद को लकी मानिए क्योंकि आप किसी के चेहरे की मुस्कान बनने वाले हैं…।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago