हलचल

राज्यसभा उपचुनाव में बिहार से निर्विरोध चुने गए सुशील कुमार मोदी

बिहार के राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी यानि भाजपा के प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी निर्विरोध चुने गए हैं। आपको बता दें कि बिहार में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव में बीते गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। इसके बाद सुशील कुमार मोदी का राज्यसभा के लिए निर्विरोध रूप से चुना जाना तय माना जा रहा था। सुशील कुमार मोदी के खिलाफ विपक्ष ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था, लेकिन एक निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद ने बीते बुधवार को नामांकन दाखिल किया था। हालांकि नामांकन के लिए जरूरी 10 विधायकों का समर्थन वाला पत्र उन्होंने नहीं दिया था, ऐसे में सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा में पहुंचने लिए किसी बाधा का सामना नहीं करना पड़ा।

गौरतलब है कि यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के कारण खाली हुई थी। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक जरूरी होने पर इस सीट के लिए 14 दिसंबर को मतदान होना था। बीते शुक्रवार को पर्चों की जांच का काम होना था। लिहाजा चुनाव आयोग ने सोमवार को सुशील मोदी को प्रमाणपत्र सौंप दिया।

चारों सदन के सदस्य बनने वाले इकलौते भाजपा नेता

बिहार भाजपा के इतिहास में सुशील कुमार मोदी चारों सदन का सदस्य बनने वाले इकलौते नेता बन गए हैं। सुशील कुमार मोदी साल 1990 में पहली बार विधानसभा सदस्य बने थे। इसके बाद साल 2004 में भागलपुर से लोकसभा सांसद बने। 2005 से अब तक वह बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे और अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं।

अब राज्यसभा में बिहार के मुद्दे उठाऊंगा: सुशील

राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में मुझे जो जिम्मेदारी मिली उसे पूरी ईमानदारी से निभाया, अब राज्यसभा में बिहार से जुड़े मुद्दे उठाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार चुनाव में मेरी भूमिका उस गिलहरी की तरह रही, जिसने राम सेतु बनाने में योगदान दिया था।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago